मुंबई में कुछ ऐसे चुनिंदा रेस्टोरेंट्स है जहां बॉलीवुड सेलेब्स का रोज का आना जाना लगा रहता है वो भी आज से नही बल्कि काफी पुराने दिनों से। इसी में एक है ऑलिव बार एंड किचन। इस रेस्टोरेंट के मालिक ने सलमान खान और रणबीर कपूर से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। मालिक ने बताया कि एक बार सलमान को रणबीर पर इतना गुस्सा आया कि वह उन्हें तालाब में फेंकने के लिए आतुर हो गए थे। चलिए बताते है पूरा किस्सा।
बॉलीवुड का पुराना ठिकाना
ऑलिव बार एंड किचन को बॉलीवुड सेलेब्स की पहली पसंद कहा जाए तो गलत नहीं। इस रेस्टोरेंट ने फिल्मी दुनिया की काफी हकीकतों को अपनी आंखों से देखा है। बॉलीवुड सेलेब्स का कोई नया रिश्ता हो या कोई ब्रेकअप, कोई उप्स मोमेंट या कोई निजी पार्टी।
अभिनेता सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच का यह किस्सा उन दिनों का है जब रणबीर काफी छोटे थे। उनके पिता ऋषि कपूर अक्सर उन्हें अपने साथ इस रेस्टोरेंट में लाया करते थे। ऐसे ही सलमान भी अपने भाइयों के साथ यहां आते थे। काम हो या कोई नॉर्मल मीटिंग, सेलेब्स इस जगह को चुनना पसंद करते थे। यहां अक्सर कई बॉलीवुड एक्टर्स स्पॉट किए जाते है।
यह भी पढ़ें- ‘ज्यादा सवाल मत करो’, पत्नी से जुड़े सवाल पर गोविंदा को आया गुस्सा, साथ काम करने पर दिया दो टूक जवाब
रेस्टोरेंट के मालिक ने बताई अंदर की बातें
ईटी से बातचीत के दौरान, रेस्टोरेंट के मालिक ए डी सिंह ने बताया, ‘एक बार ऋषि कपूर और रणधीर कपूर यहां बैठे थे और ऋषि जी ने बताया कि रणबीर स्कूल से वापस आने वाले है। रणबीर को काफी फिल्मों का चस्का है और वह भी एक्टर बनना चाहते है।’
ए डी ने बताया कि ‘रणबीर कपूर यहां अपना ज्यादातर समय सलमान खान के आस पास बिताते थे। सलमान को पता भी नहीं था कि वह ऋषि कपूर के बेटे है। एक बार वीरवार की शाम, जब सलमान अपने भाइयों के साथ यहां आए तो हमेशा जैसे रणबीर उनके आस पास खेलने लगे और एक समय के बाद सलमान को गुस्सा आ गया। दबंग एक्टर ने गुस्से में रणबीर को कॉलर से पकड़ा और तालाब में फेंकने ही वाले थे कि उनके भाइयों ने उन्हें रोका और बताया कि वह कौन है।’
यह भी पढ़ें- रूटीन चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल गए थे अमिताभ बच्चन, अफवाहों के बीच अभिनेता ने शेयर की क्रिप्टिक कविता
जब सलमान ने मांगी रणबीर से माफी
उनके भाई भागते हुए आए और बोले कि ‘यह चिंटू जी का बेटा है।’ तभी सलमान को महसूस हुआ कि क्यों रणबीर उनके आस पास खेलते रहते थे। उन्होंने तुरंत माफी मांगी। इतना ही नहीं, सलमान ऋषि कपूर के घर भी गए और उन्हें एक घड़ी गिफ्ट की।
बाद में कैटरीना बनी मनमुटाव का कारण
रेस्टोरेंट के मालिक ने इसके अलावा भी कई बातों का जिक्र किया। शाहरुख खान और ऋितिक के बीच मनमुटाव पर भी बात की। बता दें कि रणबीर जब अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रिलेशन में थे तब ऐसी खबरें अक्सर सामने आई कि सलमान और रणबीर के बीच कुछ ठीक नही है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर से पहले कैटरीना और सलमान रिश्ते में थे। हालांकि कभी दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नही किया।
