बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर देश-विदेश और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देते हुए नजर आती हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला उनसे लड़कों की सुरक्षा पर सवाल करती हैं और उसमें मुस्कान रस्तोगी और सोनम रघुवंशी जैसे चर्चित मामलों पर जिक्र करती हैं। इस दौरान ऋचा थोड़ा कन्फयूज नजर आती हैं। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा मुद्दा क्या है।
महिला ने पूछा ऋचा से सवाल
वायरल वीडियो में ऑडियंस में बैठी एक महिला ऋचा से सवाल करती हैं कि यहां बात लड़कियों को बचाने की तो हो रही है, लेकिन लड़कों को कौन बचाएगा। इसके बाद ऋचा पूछती हैं किनको। फिर महिला कहती हैं बेटे को कौन बचाएगा। बेटियां तो बहुत पढ़ा लीं, बढ़ा लीं, लेकिन क्या करें बेटों को गड्ढे में डाल दें क्या। हर बार गलती लड़के की तो नहीं होती न मैम।
यह भी पढ़ें: Sanchita Ugale Death: अभिनेत्री संचिता उगाले ने किया सुसाइड, विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ में कर चुकी हैं काम
इस सवाल पर ऋचा ने पहले तो कहा कि उन्हें सवाल ठीक से सुनाई नहीं दिया। फिर उन्होंने पूछा कि आपको बेटे को किससे बचाना है। फिर महिला ने जवाब दिया कि मैं ये कहना चाहती हूं मुझे बेटे को बचाना है मुस्कान रस्तोगी से, सोनम से। मुस्कान रस्तोगी जिसने ड्रम में अपने पति को काटकर डाल दिया था, मुझे उस मुस्कान से अपने बेटे को बचाना है। मेरा बेटे शादी नहीं करना चाहता आज।
ऋचा ने दिया ये जवाब
इसके बाद ऋचा ने काउंटर करते हुए कहा, “आप देखिए एक औरत ने क्राइम किया इनको नाम केस पूरा याद है। इसकी क्या वजह है, क्योंकि रोज एक आदमी ऐसा करता है। इसलिए हमें वो नाम नहीं याद रहते।” फिर महिला ने अपना तर्क देते हुए कहा, “नहीं ऐसी बात नहीं है। NCRB का डेटा कहता है कि भारत में आज 92 हजार आदमी सुसाइड कर रहे हैं, ढाई गुना ज्यादा। भारत आज बलात्कारियों का देश नहीं है। मैं चाहती हूं आप इसपर भी कहानी बनाएं, मर्द के दर्द पर।”
फिर लास्ट में ऋचा ने कहा कि मैडम मर्द खड़ा होकर मान ले की मर्द को दर्द होता है। मैं उस पर कहानी बना दूंगी। मैं एक ऐसा समाज चाहती हूं, जहां आदमी खुलकर रो सके। जहां एक आदमी को यह तनाव न हो कि मुझे ही रोजी-रोटी कमानी है। जहां आदमी अगर डेटिंग ऐप पर जाए तो ये न सोचे की बिल ज्यादा आ गया ये तो देगी नहीं। अगर हमें बराबरी चाहिए, तो यहां से शुरू करनी होगी।
यह भी पढ़ें: ‘शाहरुख ने कहा लूटेगी तुझे’, गौरी खान ने डिजाइन किया मीका सिंह का 99वां घर, देखें तस्वीरें
