बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ देखी, जिसे देखने के बाद वह अपनी एक्साइटमेंट नहीं रोक पाईं। इसके बाद अभिनेत्री ने सीधा फोन उठाया और डायरेक्टर की पत्नी अभिनेत्री यामी गौतम को कॉल कर दिया। ‘मोहरा’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने फोन करके सबसे पहले यामी को सॉरी कहा। इसके अलावा उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया कि कैसे एक बार उन्होंने रणवीर सिंह को अपनी मूवी के सेट से बाहर करवा दिया था। रवीना ने इसकी वजह भी बताई है।
‘जूम स्पॉटलाइट’ से बात करते हुए रवीना ने कहा, “मैंने ‘धुरंधर’ देखी और यामी गौतम को फोन करके ‘सॉरी’ कहा। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके पति की बहुत बड़ी फैन हूं। आपको मेरा अटेंशन अपने पति के साथ शेयर करना होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि वह इसके लायक हैं।” इसके आगे अभिनेत्री ने दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने वो सारी चीजें वापस ला दी, जो मिसिंग थी।
‘पुष्पा’, ‘KGF’, और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में देखकर दर्शकों को संतुष्टि मिली है। लग रहा कि पर्दे पर हीरो, हीरो जैसा दिख रहा है। यह देश की समस्याओं और उनसे डील करने की बात है। हीरो, अब हीरो बनकर सामने आ रहा है।
रवीना ने रणवीर को करवाया था सेट से बाहर
इसके बाद पॉडकास्ट में रवीना ने ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह का जिक्र किया, जो बचपन से उनके फैन होने के बारे में कई बार बात कर चुके हैं। रवीना ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने रणवीर को सेट से हटवा दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, “वह 10 या 11 साल का था और हम एक सेंसुअल गाना बना रहे थे।
मैंने देखा कि वह घूर रहे थे और मुझे लगा कि जब हम यह गाना कर रहे हों तो बच्चों को यहां नहीं रखना चाहिए। बच्चे को क्यों बिगाड़ना? लेकिन तब मुझे समझ जाना चाहिए था कि रणवीर सिंह को किसी भी तरह की रोक-टोक की जरूरत नहीं होती।”
रवीना ने की ‘धुरंधर’ कास्ट की तारीफ
लास्ट में रवीना ने डायरेक्टर और फिल्म की कास्ट की तारीफ की। एक्ट्रेस ने कहा, “सबसे पहले मुझे लगता है कि आदित्य एक जीनियस हैं। रणवीर माइंड ब्लोइंग हैं, उस फिल्म में उनके लिए कोई शब्द नहीं है, वह कमाल के हैं। यह बताने के लिए सही शब्द खोजने में मुश्किल हो रही थी कि एक्टर कितने अच्छे थे। उस फिल्म में हर कोई- संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन बहुत शानदार थे।
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को मिलेगी बेल या फिर लौटेंगे जेल, दिल्ली हाई कोर्ट में चेक बाउंस मामले में सुनवाई
