Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर ली। रश्मिका और विजय की लव स्टोरी के बारे में तो लगभग हर कोई जनता है। दोनों ने साथ में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया था और यहीं से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। वहीं, एक बार अभिनेत्री ने विजय के साथ अपने पहले ऑनस्क्रीन किसिंग सीन के बारे में भी बताया था।

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Updates: विजय-रश्मिका को पीएम मोदी से मिली बधाई

200 लोगों के सामने हुआ था किसिंग सीन

रश्मिका और विजय पहली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में नजर आए थे और इसी मूवी में उनका पहला किसिंग सीन भी था। ये एक्ट्रेस का पहला ऑनस्क्रीन किसिंग सीन था, जिसके लिए वह काफी ज्यादा नर्वस थीं। इसके बारे में खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की थी।

बिहाइंड वुड्स से बात करते हुए रश्मिका ने कहा, “मैंने पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में ऑनस्क्रीन किसिंग सीन किया था। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। यह मेरे लिए किस एक पर्सनल चीज है और ये बहुत ही इंटीमेट है। इसे 200 लोगो देख रहे थे, मुझे लगा कैसे इस सीन को किया जाएगा? मुझे लगता है कि विजय भी ये ही सोच रहे होंगे, क्योंकि वो भी बहुत नर्वस थे।

ये चीजें टेक्निकल हैं और डिपेंड करता है कि आप किसके साथ कर रहे हो। आखिर में अगर कैरेक्टर को इसकी जरूरत है, तो ठीक है। अगर नहीं चाहते तो मत करो। गीता गोविंदम में हम शादीशुदा कपल थे, तो शादी के बाद जो मन करे वो करो। तो वो मेरा पहला किसिंग सीन था और ये मेरे लिए बहुत शॉकिंग था।”

रक्षित शेट्टी से टूटी थी सगाई

बता दें कि पहले रश्मिका मंदाना की सगाई एक्टर रक्षित शेट्टी से हो चुकी थी। दोनों फिल्म के सेट पर मिले, दोस्त बने और फिर दोनों ने सगाई की थी। उस समय यह काफी चर्चा में भी थी। लेकिन फिर ‘गीता गोविंदम’ की रिलीज के एक महीने बाद दोनों की सगाई टूट गई। अब रश्मिका, विजय की दुल्हन बनने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना को सास से मिला बेशकीमती तोहफा

अभिनेत्री की सास ने अपनी बहू को शादी के मौके पर बेशकीमती तोहफा दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें