आज बॉलीवुड के सबसे हैंडसम चेहरों में से एक ऋतिक रोशन का जन्मदिन है। ऋतिक आज 47 साल के हो गए लेकिन उन्हें देखकर उनके उम्र का अंदाज़ लगाना कठिन हो जाता है। उन्हें ‘बॉलीवुड का टॉम क्रूज’ भी कहा जाता है। ऋतिक रोशन के इसी खूबसूरती के कारण जब शुरू – शुरू में वो फिल्मों के आए तब लड़कियां उन पर फिदा हो गईं थीं। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2000 में फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से बतौर हीरो डेब्यू किया। इस फिल्म में वो अमीषा पटेल के साथ नजर आए थे और फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
ऋतिक रोशन ने कपिल शर्मा शो पर बताया था कि इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद उन्हें शादी के लिए लड़कियों के हजारों प्रपोजल्स आए थे। दरअसल कपिल शर्मा के एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बताया। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि जब उनकी पहली फिल्म रिलीज़ हुई थी तब वेलेंटाइन डे पर उन्हें 30 हज़ार से भी ज़्यादा लड़कियों के प्रपोजल आए थे।
बचपन में खाने से नाक सिकोड़ते थे, आज खा जाते हैं एक साथ 8 समोसे- ऋतिक रोशन ने शो पर बताया कि जब वो छोटे थे तब उन्हें खाना पसंद नहीं था। उनके पिता राकेश रोशन उन्हें खाना खिलाने के लिए कई तरह का खाना बनवाते लेकिन फिर भी वो नहीं खाते थे। ऋतिक रोशन ने आगे बताया कि वो अपने फिटनेस को लेकर बहुत डिसिप्लिन में रहते हैं लेकिन जब उन्हें समोसा खाना होता है तो वो एक या दो समोसे नहीं खाते बल्कि एक बार में 8 समोसे खा जाते हैं।
नहीं पसंद कोई बाल छुएं- कपिल शर्मा शो पर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने बताया कि जब ऋतिक छोटे थे तब उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं था कि कोई उनके बाल छुए। सुनैना ने बताया कि आज भी ऋतिक अपने बाल किसी को नहीं छूने देते। और ऐसा करने पर वो गुस्सा भी हो जाते हैं।
हर किरदार के लिए करते हैं ये स्पेशल काम- ऋतिक रोशन अपनी हर फिल्म के किरदार के लिए एक स्पेशल काम करते हैं। वो अपने हर किरदार के हिसाब से एक परफ्यूम चुनते हैं और फिल्म ख़त्म होने के बाद वो परफ्यूम कभी दोबारा इस्तेमाल नहीं करते।