मनोज कुमार का नाम जुबां पर आता है, तो उनकी बेहतरीन फिल्मों के साथ गानों का जिक्र भी होता है। वैसे तो बतौर अभिनेता उन्होंने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन जब हिट सॉन्ग वाली मूवीज का जिक्र होता है, तो साल 1972 की शोर फिल्म का नाम जरूर लिया जाएगा। इसके एक गाने को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला, और आज भी इसका खुमार लोगों के बीच कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चलिए फिर फिल्म के इस हिट और पसंदीदा गाने की डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।

शोर फिल्म रिलीज हुई, तो बड़े पर्दे पर एक गीत में दिल को छू लेने वाला नगमा गूंजा। सिनेमाघरों में सन्नाटा छा जाता है, और किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि यह गाना फिल्म से भी ज्यादा हिट हो जाएगा। इस अमर गाने के की शब्द मशहूर गीतकार संतोष आनंद ने दिए थे।

संतोष आनंद के शब्दों का जादू

यहां हम जिस गाने की चर्चा कर रहे हैं, उसके बोल है कि ‘जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी मेरी कहानी है…’ संतोष आनंद की खासियत यही थी कि वे सरल शब्दों में गहरी बात कहना बखूबी जानते थे। इस गीत ने उन्हें हिंदी सिनेमा के अमर गीतकारों की कतार में खड़ा कर दिया।

‘एक प्यार का नगमा है’ गाना लोगों को बेहद पसंद आया। इसकी पॉपुलैरिटी का यह आलम है कि जब भी इस गाने की धून सुनाई पड़ती है, तो लोग पूरी तरह से इसमें डूब जाते हैं, और चेहरे पर एक अलग खुशी वाली मुस्कान आ जाती है। गाने की बात करें, तो इसमें उस दौर की मशहूर अभिनेत्री नंदा नजर आई थीं। मनोज कुमार ने शोर फिल्म का निर्देशन किया था, और इसमें अभिनय भी किया था। मनोज के साथ लीड किरदार में जया बच्चन लीड भूमिका में थी, लेकिन नंदा ने ‘एक प्यार का नगमा है’ गाने में नजर आकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़ें: Holi 2026: रंग, रोमांस और रहस्य- जब होली के गानों ने फिल्मों में ला दिया बड़ा ट्विस्ट, बदल गई पूरी कहानी

इस मशहूर गीत को आवाज मुकेश और लता मंगेशकर ने दी। वहीं, संगीत देने का काम मशहूर संगीतकार जोड़ी गीत को संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने किया था। यही कारण है कि यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है।