ताज़ा खबर
 

जब सड़कों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर के बिकिनी पोस्टर को देख सास पहुंच गई थी उनसे मिलने

आज कल के समय लगभग हर बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिल्मों में बिकिनी पहन चुकी हैं। लेकिन एक दौर ऐसा था जब किसी एक्ट्रेस का बिकिनी पहनना पाप माना जाता था। दर्शक उस एक्ट्रेस तुरंत ही को चरित्रहीन घोषित कर दिया करते थे।

यह बिकिनी वाला पोस्टर पूरे मुंबई शहर में उस समय पूरी तरह से छाया हुआ था।(फोटो सोर्स- यू-ट्यूब)

आज कल के समय लगभग हर बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिल्मों में बिकिनी पहन चुकी हैं। लेकिन एक दौर ऐसा था जब किसी एक्ट्रेस का बिकिनी पहनना पाप माना जाता था। दर्शक उस एक्ट्रेस तुरंत ही को चरित्रहीन घोषित कर दिया करते थे। इसके बावजूद भी कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस पहले की फिल्मों में भी बिकिनी में नजर आ चुकी हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने समय में बिकिनी पहनकर तहलका मचा दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं कश्मीर की कली शर्मिला टैगोर की। 60 और 70 के दशक में फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया था जिसे जान उनकी सास उनसे मिलने पहुंच गईं थी। वैसे तो ज्यादातर शर्मीला अपने शांत भरे स्वभाव के लिए जानी जाती रही हैं, वह अपनी फिल्मों में भी बिल्कुल सादगी भरे अंदाज में नजर आती थीं।

लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के बीच शर्मिला टैगोर के बोल्ड अवतार के चर्चे होने लगे। दरअसल, उन्होंने फिल्मफेयर के लिए फोटोशूट कराया। मैग्जीन के कवर पर उनका बिकिनी में फोटो छपा। यह बिकिनी वाला पोस्टर पूरे मुंबई शहर में उस समय पूरी तरह से छाया हुआ था। उन दिनों शर्मीला की शादी क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से होने वाली थी।

जब पटौदी की मां ने शर्मीला से मिलने की इच्छा जाहिर की तो वह इस बात से डर गई कि कहीं उनके इस फोटोशूट का असर उनकी शादी पर पड़े। वह मंसूर अली खान पटौदी से बेइंतहा प्यार करती थी और उनके साथ ही अपनी आगे की जिंदगी बिताना चाहती थीं। यही वजह थी कि वह एक प्रड्यूसर से बात कर रातों-रात बिकिनी वाले सारे पोस्टर शहर से उतरवा दिए।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 अमिताभ बच्चन, विनोद मेहरा और संजय दत्त तक से जुड़ा था रेखा का नाम पर जिंदगी में आज तक नहीं मिला पति का सुख
2 कपिल शर्मा ने नहीं की थी अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग कैंसिल, ये रहा सबूत
3 कलर्स के शो महाकाली के दो एक्टर की कार एक्सीडेंट में मौत, नंदी और इंद्र का निभा रहे थे किरदार
ये पढ़ा क्या?
X