नेटफ्लिक्स इंडिया के शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब इस शो का ‘रिडेम्पशन डे’ आ गया है, जिससे यह कॉम्पिटिशन ग्रैंड फिनाले के एक कदम और करीब पहुंच गया है। फराह खान और रितेश देशमुख होस्टेड इस शो को फाइनल से ठीक पहले इसके टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखा जा सकता है।
‘लॉक अप 2’ को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
रियलिटी शो के हालिया एपिसोड से आकांक्षा चमोला और वरुण यादव उर्फ ‘लैला’ बाहर हो गए हैं और राम कपूर, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और योगेश रावत टॉप 5 फाइनलिस्ट बन गए।
आकांक्षा चमोला हुईं शो से बाहर
लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि सभी कंटेस्टेंट एक टास्क हार गए। इसके बाद जेलर फराह खान और रितेश देशमुख ने शो में डिवाइड एंड रूल ट्विस्ट लेकर आए। उन्होंने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा- डिजर्विंग और अनडिजर्विंग। डिजर्विंग ग्रुप को एक कंटेस्टेंट को बाहर करने का अधिकार मिला, जबकि अनडिजर्विंग ग्रुप को एक ऐसे खिलाड़ी को चुनना था, जो सीधे फिनाले में पहुंचे।
श्रेया कालरा बनीं दूसरी फाइनलिस्ट
डिजर्विंग ग्रुप में योगेश रावत, वरुण यादव और श्रेया कालरा थे। वहीं, अनडिजर्विंग ग्रुप में राम कपूर, शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला थीं। इसके बाद डिजर्विंग ग्रुप ने मिलकर आकांक्षा को बाहर करने का फैसला लिया और उनका सफर यहीं खत्म हो गया। आकांक्षा के बाहर होने के बाद राम कपूर, शिल्पा शिंदे और आकांक्षा से कहा गया कि वे डिजर्विंग ग्रुप में से एक कंटेस्टेंट को सीधे फिनाले में भेजें। तीनों ने एकमत से श्रेया कालरा का नाम चुना। इस तरह शिवांगी जोशी के बाद श्रेया दूसरी फाइनलिस्ट बन गईं।
कब और कहां देखें ‘लॉक अप 2’ का फिनाले
‘लॉक अप: सच या सजा’ का फिनाले आज 5 अगस्त की रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। शो के विनर को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।
यह भी पढ़ें: जब फ्लॉप शोज के बाद मिला ‘अनलकी’, ‘पनौती’ का टैग, बिग बॉस विनर ने याद किया करियर का सबसे दर्दनाक दौर
