बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सितारों की पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से सुनने को मिलते हैं। फिल्मों में नजर आई कुछ एक्टर और एक्ट्रेस की जोड़ी का नाम असल जिदंगी में भी जोड़कर देखा गया। इनमें से एक अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम भी शामिल है। बी टाउन के गलियारों में सबसे ज्यादा जिक्र अमिताभ और रेखा के कथित रिश्ते का रहा है। रेखा संग अमिताभ का नाम खूब जोड़कर देखा गया। उस समय यह भी दावे किए जाते थे कि शादीशुदा होने के बाद भी बिग बी का रिश्ता अभिनेत्री रेखा के साथ है।

रेखा कई बार अमिताभ बच्चन के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सिमी गरेवाल को दिए एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अमिताभ का चार्म बेहद पसंद था, और वह उनसे प्यार करती थीं। लेकिन उन दोनों के बीच कोई पर्सनल रिश्ता नहीं था। इसी शो पर अमिताभ बच्चन ने भी रेखा के बारे में एक बार बात की थी, जो उस समय काफी ज्यादा वायरल भी हुई थी।

रेखा संग नाम जुड़ने पर क्या बोले थे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के बारे में बता दें कि वह सिमी गरेवाल के शो में उस समय अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे थे, जब उनकी प्रोडक्शन कंपनी ABCL को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। खास बात है कि उस समय दिग्गज अभिनेता ने उन तमाम सवालों का जवाब दिया था, जो उस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में थे। उनसे रेखा संग लिंकअप की खबरों पर भी सवाल किया गया था। जिसके ऊपर अमिताभ ने चुप्पी तोड़ी थी, और अपना रिएक्शन दिया था।

यह भी पढ़ें: एकता-तुषार कपूर की पर्सनल लाइफ पर खुलासा, जितेंद्र की बेटी ने बताई शादी ना करने की बड़ी वजह

एक्टर ने उस समय कहा था कि वो मेरी को-स्टार रही हैं। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है। जब हम साथ काम करते थे, तो काम के सिलसिले में मिलते थे। लेकिन सामाजिक तौर पर हम दोनों के बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है। कभी-कभी किसी फंक्शन या अवॉर्ड फंक्शन में टकरा जाते हैं, बस इतना ही है।