चेतक स्क्रीन अवॉर्ड 2026 का आयोजन 5 अप्रैल को मुंबई में हुआ, जिसमें ‘धुरंधर’ को 14 अवॉर्ड मिले, ‘सैयारा’ के हिस्से पांच खिताब आए। अब हम आपको साल 2018 में हुए स्क्रीन अवॉर्ड के एक थ्रोबैक किस्से के बारे में बताते हैं। जब विक्की कौशल ने आलिया भट्ट से काफी सारे सवाल किए थे। साथ ही अभिनेत्री ने मस्ती करते हुए वो फोटोशूट पोज भी बताए थे, जो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से सीखे।

सबसे पहले विक्की कौशल ने आलिया भट्ट का परिचय देते हुए कहा, “इस साल कुछ फिल्म ने नाम कमाया, कुछ ने पैसा कमाया और कुछ ने दोनों कमाया। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जिसने न सिर्फ दर्शकों का, बल्कि पूरी इंडस्ट्री का सम्मान कमाया और वह फिल्म थी ‘राजी’। अब मैं उस एक्ट्रेस को मंच पर बुलाना चाहूंगा। इस पीढ़ी की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक, जिनके साथ मुझे काम करने का सौभाग्य मिला। बेहद प्यारी और मिलनसार आलिया भट्ट।”

यह भी पढ़ें: ‘शानदार, असली और बेहद खास’: चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 से अनुपम खेर ने शेयर किए यादगार पल

इसके बाद आलिया भट्ट ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। फिर जब अभिनेता ने एक्ट्रेस को कुर्सी पर बैठने के लिए कहा, तो आलिया ने कहा कि मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि यहां कुछ पूछताछ जैसा होने वाला है। फिर विक्की ने जवाब दिया, “आज तुम्हारे यहां होने की एक खास वजह है। क्योंकि तुम एक नए शो में आई हो और इस शो का नाम है ‘बीइंग सोशल विद कौशल’।”

इसके बाद शुरू हुआ विक्की कौशल और आलिया भट्ट के बीच में सवाल-जवाब का राउंड। सबसे पहले अभिनेता ने एक्ट्रेस से पूछा कि चाय बनाने में इस्तेमाल होने वाली पांच चीजों के नाम बताओ। इसके जवाब में आलिया ने कहा, “चाय पत्ती, अदरक, चीनी, दूध और कभी-कभी… पानी।”

इसके बाद विक्की कौशल ने आलिया भट्ट से शरीर के ऐसे पांच पार्ट्स के बारे में पूछा, जहां लोग अक्सर टैटू बनवाते हैं। आलिया ने जवाब दिया, “गर्दन, पीठ, कंधा, टखना और कलाई।”

इसके बाद उन्होंने आलिया से पांच अलग-अलग तरह के चेहरे के हाव-भाव दिखाने और उनके बारे में बताने को कहा। आलिया ने तुरंत खुशी, उदासी, हैरानी, ​​नफरत और बीमारी वाले हाव-भाव दिखाए। लास्ट में विक्की ने आलिया से मॉडल्स के फोटोशूट पोज के बार में पूछा। इनमें से दो पोज आलिया ने बताते हुआ कहा कि ये उन्होंने दीपिका और प्रियंका से सीखे हैं।

यह भी पढ़ें: ’31 सालों में मैंने कभी ऐसा नहीं देखा’, जब फिल्म फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार ने लौटा दिया था चेक, एकता कपूर बोलीं- मैं हैरान रह गई