Welcome To The Jungle Trailer: 19 साल बाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी में वापसी हो गई है। अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 4 मिनट 10 सेकेंड के इस ट्रेलर वीडियो में आपको हर फ्रेम में मजेदार कॉमिक टाइमिंग दिखाई देगी। ट्रेलर की शुरुआत में राजपाल यादव और परेश रावल नजर आते है और वो फिल्म के किरदारों को रिवील करते है।

ट्रेलर देखकर आपको एक बार ये जरूर लगेगा कि यार कितना लंबा ट्रेलर है लेकिन कॉमेडी, एक्शन और डायलॉग डिलीवरी आपको बोर नहीं होने देगी। चलिए बताते है फिल्म का ट्रेलर कैसा है…

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर

26 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। जिसमें एक के बाद एक किरदारों को रिवील किया गया है। मेकर्स की दाद देनी पड़ेगी कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ भी उन्होंने हर किरदार को पूरी तरह इस्तेमाल किया है और कॉमिक टाइमिंग की जगह दी है।

यह भी पढ़ें- ‘हर समय आप साथ हो’, प्रियंका चोपड़ा ने पिता की पुण्यतिथि पर किया इमोशनल पोस्ट, पुरानी तस्वीरों को किया साझा

ट्रेलर की शुरुआत में ही लिखा आता है इंडिया की पहली 2000 करोड़ रुपये की फेक फिल्म जिसे परेश रावल बना रहे हैं उसका नाम है ‘वेलकम टू द जंगल’। सच में ये फिल्म एक जंगल की तरह ही है जिसमें हर तरह के किरदार आपको देखने मिलेंगे। फिल्म के किरदार हर तरफ से एक दूसरे को रोस्ट करते हैं जो देखना काफी दिलचस्प है।

सुनील शेट्टी ट्रेलर में अक्षय कुमार को उनकी फ्लॉप फिल्मों के लिए रोस्ट करते है तो एक तरफ जैकलीन को सिर्फ फिल्म में ग्लैमर के लिए डाला गया है, इस बात का सच भी कह देते है। फैंस को ये ट्रेलर काफी पसंद आया है उनका कहना है कि ये कॉमेडी फिल्म से ज्यादा एक रोस्टिंग फिल्म है। अक्षय को भी उनके कॉमेडी अंदाज में देखकर फैंस ने तारीफ की है।

19 साल बाद अक्षय की वापसी

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘वेलकम’ साल 2007 में आई थी। फिल्म को बहुत ज्यादा प्यार मिला था। उसके बाद साल 2015 में इस फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट देखने मिला, जिसमें अक्षय कुमार मौजूद नहीं थे। अब फाइनली 19 साल बाद अक्षय कुमार इस फिल्म फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं और कॉमेडी के धुरंधरों के साथ दिखाई दे रहे है। भले ही फिल्म के मुख्य किरदार में अक्षय कुमार नजर आ रहें हों लेकिन आप ट्रेलर में देखेंगे कि हर एक्टर अपने किरदार को बखूबी निभाता और पर्दे पर अपना बेस्ट देते दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- जब सलमान खान ने दी थी प्रणित मोरे को ‘घटिया’ कॉमेडी के लिए चेतावनी, नेशनल टीवी पर फटकारने का वीडियो वायरल

मजनू भाई और उदय भाई के भाई की एंट्री

इस फिल्म में ‘वेलकम’ फिल्म के आइकॉनिक किरदार मजनू भाई और उदय शेट्टी को हटाकर उनके भाई के किरदारों को शामिल किया गया है। उनका रोल अरशद वारसी और सुनील शेट्टी ने निभाया है। साथ ही इस फिल्म में ना सिर्फ उनके किरदारों में फेर बदल की गई बल्कि मजनू भाई की घोड़े और गधे वाली आइकॉनिक पेंटिंग को भी बदल दिया गया है। अब फिल्म में देखना रहेगा कि क्या दर्शक उनके किरदारों को मजनू भाई और उदय भाई जैसे ही पसंद करते हैं या नहीं।

कब रिलीज होगी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’

फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसके निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हैं। फिल्म में दिशा पाटनी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव, क्रुशना-कीकू, जैकलीन, जॉनी लीवर, तुषार-श्रेयस, लारा दत्ता, दलेर मेहंदी समेत 34 से ज्यादा एक्टर्स दिखाई देंगे।

ट्रेलर में ही इतनी सारी चीजें है तो फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तो बढ़ेगी और ऐसा हुआ भी है। पहले दर्शकों को लगा था कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ पता नहीं मेकर्स क्या उन्हें पर्दे पर दिखाएंगे लेकिन ट्रेलर देखने के बाद उम्मीदें लगाईं जा सकतीं हैं।