Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। भारत में ओपनिंग वीकेंड में मूवी ने 63.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई। चौथे दिन घरेलू स्तर पर ‘वेलकम 3’ की कमाई सिंगल डिजिट में हुई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 8.50 करोड़ रुपये कमाए और मंगलवार को इसके बिजनेस में सोमवार के मुकाबले 8.8% की वृद्धि देखी गई।

इंडस्ट्री ट्रैकर के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पांचवें दिन 10,616 शो में 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 97.17 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 81.50 रुपये करोड़ हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन 3 करोड़ रुपये कमाए, जिससे उसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 22.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इससे फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.12 रुपये करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: वो दौर, जब एक डायलॉग से यादगार बन जाती थी फिल्म, आज स्क्रीन पर तकनीक का बोलबाला

ऐसे में अब ‘वेलकम टू द जंगल’ भारत में 100 करोड़ कमाने से कुछ कदम की ही दूरी पर है, लेकिन इस फिल्म की राह आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि लगभग दो दिन बाद थिएटर्स में आलिया भट्ट स्टारर मूवी ‘अल्फा’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद अगले हफ्ते ‘धमाल 4’, ‘द ओडिसी’ और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ जैसी मूवीज आने वाली हैं। अब देखना होगा कि ‘अल्फा’ का असर ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई पर पड़ता है या नहीं।

पिछली मूवी से कैसे अलग है ‘वेलकम 3’

हाल ही में अक्षय कुमार ने बताया कि ‘वेलकम 3’ पिछली ‘वेलकम’ फिल्मों से कैसे अलग है। उन्होंने कहा, “पहली ‘वेलकम’ फिल्मों में घर के अंदर होने वाली मजेदार और पागलपन भरी घटनाएं दिखाई जाती थीं, लेकिन इस बार पूरा पागलपन जंगल में देखने को मिलेगा। हमने पहले से दस गुना ज्यादा मस्ती और अफरा-तफरी दिखाई है।

फिल्म में हेलीकॉप्टर, एक्शन सीक्वेंस, इतने सारे किरदार हैं कि कभी-कभी हमें खुद भी सेट पर गिनती करनी पड़ती थी। इस बार सिर्फ मजेदार डायलॉग्स ही नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर एडवेंचर और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलेगा। हर पांच मिनट में कुछ न कुछ गड़बड़ होती है, जो फिल्म को और भी एंटरटेनिंग बनाती है।”

यह भी पढ़ें: 125 करोड़ का बजट, सिर्फ 75 शिफ्ट की शूटिंग… डायरेक्टर ने बताया कैसे बनी ‘वेलकम टू द जंगल