Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हुई और इसे पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ओपनिंग वीकेंड में भी इसकी रफ्तार बनी रही, लेकिन नॉन वीकेंड पर इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को फिल्म की कमाई में 65.7% की गिरावट दर्ज की गई।
रिलीज के चौथे दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 10,922 शो में 8.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 86.53 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, विदेशों में फिल्म ने चौथे दिन 3 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 19.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 106.48 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: Ikka Trailer: कोर्टरूम में सनी देओल की गरज, इंसाफ के लिए लड़ने वाले वकील मगर लड़ रहे अपराधी का केस
सोमवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ की कुल ऑक्यूपेंसी 20.90% रही, जिसमें सुबह के शो में 11.85%, दोपहर में 20.46%, शाम को 22.69% और रात के शो में 28.62% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
अहमद खान द्वारा निर्देशित और फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, परेश रावल, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, दलेर मेहंदी, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह और उर्वशी रौतेला सहित 34 कलाकार हैं।
क्या घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमा पायेगी फिल्म
बता दें कि भारत में इस मूवी ने फिलहाल चार दिनों में 72.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं, 3 जुलाई को आलिया भट्ट स्टारर ‘अल्फा’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले तीन दिनों में ‘वेलकम टू द जंगल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर पाती है या नहीं।
क्या है मूवी की कहानी?
‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी एक बड़े बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे डर है कि सरकार बदलने के बाद उसके काले धन का काला चिट्ठा न खुल जाए। ऐसे में खुद को बचने के लिए बड़ा घाटा होते हुए दिखाना चाहता है। फिर वह अपने लोगों से सलाह मांगता है कि वो ऐसा क्या करे कि जिससे उसे बड़ा घाटा हो। तब दुबे जी (जॉनी लिवर) उसे महा-फ्लॉप फिल्म बनाने का आइडिया देता है। ताकि नुकसान दिखाकर टैक्स से बचा जा सके।
इसके बाद शुरू होती है कहानी, जहां एक फ्लॉप डायरेक्टर और कलाकारों की पूरी टीम को इकट्ठा किया जाता है और फिल्म का नाम ‘वेलकम टू द जंगल’ होता है। इसकी कहानी एक गांव को आतंकवादियों से बचाने की होती है, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब शूटिंग के दौरान सभी लोग असली आतंकवादियों के चंगुल में फंस जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है कॉमेडी, एक्शन और इमोशन।
यह भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ’, Awarapan 2 का टीजर देख खुश हुए फैंस
