Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 6: अहमद खान के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर छह दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस मूवी ने दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अब इसकी रफ्तार कमाई के मामले में थोड़ी धीमी हो गई है।
देश में ओपनिंग वीकेंड में 63.75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई अब सिंगल डिजिट पर आ गई है। अपने पहले बुधवार को ‘वेलकम 3’ ने सिर्फ 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। जिसे मिलाकर भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये हो गया और दुनिया भर में कुल कलेक्शन 129.20 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर छाया ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’, 3.5 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार, टॉप 10 ट्रेंडिंग में शामिल
बुधवार को हुई 6 करोड़ की कमाई
बता दें कि सैकनिल्क के अनुसार, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बुधवार को रिलीज के छठे दिन 9,851 शो में सिर्फ 6 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 104.25 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं, विदेशों में फिल्म ने छठे दिन 2 करोड़ रुपये कमाए, जिससे उसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 24.95 करोड़ रुपये हो गया है। इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 129.20 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, खास बात ये है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी पिछली फिल्मों ‘वेलकम’ (2007) और ‘वेलकम बैक’ (2015) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
‘वेलकम 3’ की आलोचना पर रवीना ने कही ये बात
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ‘वेलकम 3’ को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दर्शकों को ऐसी कॉमेडी फिल्मों में तर्क और वास्तविकता नहीं ढूंढ़नी चाहिए। अभिनेत्री ने कहा, “अगर लोग कॉमेडी फिल्म में वास्तविकता, तर्क और हर बात का कारण ढूंढ़ रहे हैं, तो शायद उन्होंने कई हॉलीवुड कॉमेडी फिल्में नहीं देखी हैं।
अगर आप बड़े कलाकारों, जैसे जिम कैरी या एडम सैंडलर की फिल्में देखें, तो जब तक उनमें कोई इमोशनल ट्रैक न हो, वे अलग होती हैं। लेस्ली निल्सन या स्टीव मार्टिन की फिल्में देखें या ‘डंब एंड डंबर’ देखें जो सुपर हिट रही थी। क्या आप उनसे लॉजिक की उम्मीद करते हैं? यह ‘मिस्टर बीन’ के एपिसोड से लॉजिक की उम्मीद करने जैसा है। इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग क्या बात कर रहे हैं, लेकिन हां मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म अच्छा कर रही है।”
यह भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड कभी नहीं था सपना’, कैसे पढ़ाई में रुचि रखने वाली जीनत अमान बन गईं बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस
