अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भले ही 30 से ज्यादा कलाकार देखने मिले हों लेकिन फैंस को उदय शेट्टी और मजनू भाई की कमी काफी महसूस हुई। फिल्म ‘वेलकम’ के ये दो कैरेक्टर्स काफी मशहूर हुए थे, जिन्हें नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने प्ले किया था।

‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें अक्षय की वापसी तो हुई लेकिन फैंस को नाना और अनिल की कमी काफी खली। अब फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर क्यों नहीं थे, इस बारे में फिल्म के निर्देशक और एक्टर अक्षय कुमार का रिएक्शन सामने आया है।

यह भी पढ़ें- फरहा नाज से शादी के लिए दारा सिंह ने किया था मना, विंदू को सालों बाद याद आई पिता की चेतावनी

अक्षय कुमार का नाना पाटेकर और अनिल कपूर पर बयान

अक्षय कुमार ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी उनके लिए एक परिवार की तरह है। अनिल कपूर और नाना पाटेकर की वापसी के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।

अक्षय ने कहा, ‘वेलकम एक पूरा परिवार है। इसमें नाना जी, अनिल जी, मैं और बाकी सभी लोग इस परिवार का हिस्सा हैं। अगर कभी ‘वेलकम 4′ बनती है, तो आपको ये सभी उसमें जरूर नजर आएंगे।’

फिल्म के डायरेक्टर का बयान

अक्षय के अलावा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्देशक अहमद खान ने भी ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी के इस पार्ट से अनिल कपूर और नाना पाटेकर की गैरमौजूदगी पर बात करते हुए बताया कि ‘उनसे लगातार फिल्म के बारे में बात होती रही थी, वो अक्सर फिल्म की शूटिंग का हालचाल लेते रहते थे। हम एक-दूसरे फोन पर बात करते थे।’

‘हाल ही में नाना जी का भी फोन आया था। उन्होंने पूछा, ‘शूटिंग कैसी चल रही है? फिल्म मुझे कब दिखाओगे? और अक्षय से कहना कि मैं उपलब्ध नहीं हूं।’ वहीं, अनिल सर ने भी फोन कर पूछा था कि शूटिंग कैसी चल रही है और कहा था, ‘अगली बार हम साथ में कुछ प्लान करेंगे।’ कोरियोग्राफर ने कहा

यह भी पढ़ें- ‘अकेले में बताना था’, शादीशुदा महिला फैन ने किया प्यार का इजहार, शाहरुख खान का जवाब हुआ वायरल

बता दें कि भले ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में उदय और मजनू के किरदार को ना दिखाया गया हो लेकिन उनके भाईयों के किरदारों को नया शामिल किया गया है, जिसे अरशद वारसी और सुनील शेट्टी ने प्ले किया है।

कैसी है फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’

आज 26 जून को ये फिल्म रिलीज हुई, दर्शकों से फिल्म को मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। राहत की बात ये रही कि फिल्म उन उम्मीदों पर काफी हद तक खरी उतरती नजर आई, जो दर्शकों ने लगाई थीं। अगर आप तर्क से ज्यादा मनोरंजन, दमदार स्टारकास्ट और फैमिली कॉमेडी का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी। फिल्म में अक्षय कुमार समेत करीब 30 से ज्यादा कलाकार हैं। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।