आज के दौर में जहां बड़े-बड़े बजट और स्टार पावर को ही फिल्म की सफलता की चाबी माना जाता है, वहीं कभी-कभी छोटी फिल्में भी अपनी सादगी और दिल को छू लेने वाली कहानी के दम पर इतिहास रच देती हैं। ऐसी ही एक साउथ की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसने सिर्फ 6 करोड़ के बजट में बनकर 72 करोड़ की शानदार कमाई की थी।

अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है और दर्शकों के बीच इसका अच्छा-खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि हम किस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं और उसकी कहानी क्या है।

यह भी पढ़ें: ‘कोई नहीं जानता मुमताज के पिता कौन हैं’, जब पहचान पर हुए सवाल पर पत्रकार के खिलाफ कोर्ट गई थीं अभिनेत्री, सालों बाद खुद सुनाया किस्सा

क्या है फिल्म का नाम

साउथ की हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, उसका नाम ‘यूथ’ है। इसे केन करुणास ने डायरेक्ट किया है। तमिल भाषा में बनी यह मूवी इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें केन करुणास ने खुद भी अभिनय किया और उनके साथ मीनाक्षी दिनेश, अनिष्मा अनिलकुमार, देवदर्शनी और प्रियांशी यादव समेत कई स्टार्स नजर आए।

क्या है इस ‘यूथ’ फिल्म की कहानी

2 घंटे 20 मिनट की ये मूवी युवाओं की जिंदगी, उनके सपने और संघर्ष की कहानी को दिखाती है। केन करुणास ने इसमें 15 साल के लड़के प्रवीण का किरदार निभाया है, जो स्कूल खत्म होने से पहले सच्चा प्यार ढूंढना चाहता है। इसके बाद वह रिलेशनशिप और ब्रेकअप से होते हुए प्यार का असली मतलब समझता है।

आईएमडीबी पर मिली इतनी रेटिंग

लगभग 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया था। अब जब ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी को आईएमडीबी पर 7.1 रेटिंग मिली हुई है। नेटफ्लिक्स पर इसे हिंदी भाषा में भी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा एक्शन थ्रिलर का फुल डोज, अनिल कपूर की ’24’ से ‘प्रतिछाया’ तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज