Physiological Suspense Thriller Movie: हम दर्शकों को ओटीटी पर मौजूद बेहतरीन फिल्मों के बारे में अक्सर बताते रहते हैं, जिन्हें वह वीकेंड पर घर बैठे आराम से एन्जॉय कर सकते हैं। अक्सर हम हॉरर, थ्रिलर जैसी जबरदस्त मूवी ढूंढ कर लाते हैं और लोगों को बताते हैं।

आज हम आपको साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर की एक फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म की मस्ट वॉच की लिस्ट में शुमार है। इसे आईएमडीबी पर भी अच्छी रेटिंग मिली हुई है। खास बात ये है कि इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखा जा सकता है। चलिए जानते हैं कि इस मूवी का नाम क्या है। इसकी कहानी क्या है।

यह भी पढ़ें: ‘पूरा देश उनके खिलाफ खड़ा हो जाएगा’ समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ पर मुकेश खन्ना का तीखा हमला

क्या है साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का नाम

हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वह साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसका नाम ‘लेवल क्रॉस’ है, जिसे अरफाज आयूब ने डायरेक्ट किया। मूवी में अमला पॉल, असिफ अली, शराफ उ दीन समेत कई सितारे नजर आए। बता दें कि यह मलयालम भाषा में बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।

क्या है ‘लेवल क्रॉस’ की कहानी

अब बात आती है कि आखिर इस ‘लेवल क्रॉस’ फिल्म की कहानी क्या है। यह  सुनसान रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होती है, जहां एक चौकीदार (आसिफ अली) अकेले रहता है। उसका रहन-सहन बाकी लोगों से बेहद अलग होता है। वह अक्सर रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाली ट्रेन को देखता है और अपने घर लौट जाता है। एक बार एक महिला (अमाला पॉल) चलती ट्रेन से कूद जाती है, जिसे वह चौकीदार घायल हालत में अपने घर ले आता है। इसके बाद कहानी यू टर्न लेती है। इसके हर सीन में लोगों को जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा। कहानी पूरी करने के लिए फिल्म देखना तो बनता है।

कहां देख सकते हैं ‘लेवल क्रॉस’ फिल्म

अब आपको बताते हैं कि ‘लेवल क्रॉस’ मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है। वहीं, अगर आप इसे फ्री में देखना चाहते हैं, तो यह यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। आईएमडीबी ने इसे 6.8 रेटिंग दी हुई है, जो पॉजिटिव है। 

यह भी पढ़ें: ‘शोले’ फिल्म का वो किरदार, जो हमेशा के लिए हो गया अमर, बना हिंदी सिनेमा का सबसे खतरनाक और यादगार खलनायक | अमर किरदार