Mystery Series On OTT: वीकेंड खत्म होने वाला है और ऐसे में कई फिल्म-सीरीज लवर्स फिर से वीकडे आने से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छी-अच्छी मूवीज, शो देखने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो चलिए हम अब आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं, जो थ्रिलर के साथ-साथ हॉरर का मजा भी देती है। एक बार इस शो को शुरू करने के बाद अब इसे पूरा खत्म किए बिना नहीं रह पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इसकी कहानी क्या है, इसे ओटीटी पर कहां देखा जा सकता है और इसे आईएमडीबी पर कितनी रेटिंग मिली हुई है, चलिए जानते हैं सबके बारे में।
क्या है सीरीज का नाम?
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ है। इस सीरीज के कुल 8 एपिसोड हैं, जो लगभग 30 से 50 मिनट में पूरे हो जाएंगे। यह सीरीज साल 2025 में स्ट्रीम हुई थी, जिसमें करण टैकर, सलोनी बत्रा, कल्कि कोचलिन, दानिश सूद, शुभम चौधरी और निमिशा नायर समेत कई सितारे नजर आए थे। बता दें कि रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी ‘भय’ सीरीज मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी की असल जिंदगी और उनकी रहस्यमयी मौत पर बनी है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: वैलेंटाइन डे पर ‘ओ रोमियो’ ने की दमदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर धीमी दिखी ‘तू या मैं’ की रफ्तार
क्या है ‘भय’ की कहानी?
यह सीरीज दर्शकों को डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देगी। अब बात करते हैं कि इसकी कहानी क्या है। सीरीज में करण ने गौरव का किरदार निभाया है। इसकी शुरुआत एक सिहरन भरे मुर्दाघर के सीन से होती है, जहां गौरव तिवारी का पोस्टमार्टम चल रहा होता है। फिर पुलिस शुरुआत शुरुआत में इसे आत्महत्या मान लेती है, लेकिन गले पर मिले अजीब निशान पूरी कहानी पलट देते हैं।
फिर सीरीज में एक राइटर की एंट्री होती है, जो गौरव की लाइफ पर किताब लिखने लगती है और यहां से सीरीज की कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है। जिसमें पता चलता है कि कैसे एक पायलट बनने का सपना देखने वाला युवा पैरानॉर्मल दुनिया की चला जाता है। इसके बाद वह इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी ज्वाइन करते हैं, जहां उनके साथ तीन और लोग भी काम करते हैं। पहले सब ठीक रहता है, लेकिन 5 साल बाद गौरव के साथ अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगती हैं और आखिर में रहस्यमयी तरीके से उसकी मौत हो जाती है। आगे क्या होता है यह तो सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा।
कहां देख सकते हैं ये सीरीज
अब आखिर में बात आती है कि आखिर ‘भय’ को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है, तो हम आपको बता दें कि यह एमएक्स प्लेयर पर फ्रेम में मौजूद है। साथ ही इसे आईएमडीबी पर 8.3 की रेटिंग मिली हुई है।
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की जेल सजा पर प्रियदर्शन का बड़ा बयान, बोले- ‘कम पढ़ाई ने करवा दी भारी भूल’
