मान लीजिए रात का सन्नाटा है, कमरे की लाइट बंद है और स्क्रीन पर चल रही कहानी अचानक इतनी हकीकत लगने लगे कि आप बार-बार पीछे मुड़कर देखने को मजबूर हो जाएं, तो क्या होगा। कहने के लिए तो यही असली हॉरर है, जो सिर्फ डराता नहीं, बल्कि आपकी नसों में उतरकर आपको बेचैन कर देता है।
ऐसे में अगर आप भी हॉरर मूवीज और वेब सीरीज को देखने के शौकीन हैं, तो चलिए हम आपको प्राइम वीडियो की एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताते हैं, जो डर के उसी स्तर को छूती है। जहां इंसान को अपने ही साए से खौफ महसूस होने लगता है। चलिए आपको बताते हैं इस सीरीज का नाम और कहानी के बारे में।
यह भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा का बयान: दाऊद इब्राहिम की वजह से बनी मेरी पहचान, अंडरवर्ल्ड ने नहीं दी कभी धमकी
क्या है वेब सीरीज का नाम
प्राइम वीडियो की इस हॉरर वेब सीरीज का नाम ‘अधूरा’ है, जो साल 2023 में स्ट्रीम हुई थी। इसका निर्देशन अनन्या बनर्जी और गौरव के. चावला ने किय। वहीं, इस सीरीज में इश्वाक सिंह (अधिराज), रसिका दुग्गल (सुप्रिया) और बाल कलाकार श्रेणिक अरोड़ा (वेदांत) मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह एक रोमांचक सुपरनेचुरल थ्रिलर है जो एक बोर्डिंग स्कूल पर आधारित है।
क्या है ‘अधूरा’ की कहानी
अब बात आती है कि हॉरर वेब सीरीज ‘अधूरा’ की कहानी क्या है। सबसे पहले हम आपको बता दें कि अगर आप ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ जैसी फिल्मों के फैन हैं, तो यह सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए। सीरीज की शुरुआत ऊटी के एक पुराने बोर्डिंग स्कूल से होती है। स्कूल के रीयूनियन के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटने लगती हैं जो सामान्य नहीं होती।
इसकी कहानी दो समय में चलती है पहली 1991 और दूसरी वर्तमान के बीच। एक छोटा बच्चा (वेदांत) जिसका व्यवहार अचानक बदल जाता है और वह उन राजों को जानता है जो सालों पहले दफन कर दिए गए थे। आगे क्या होता है इसके लिए तो सीरीज देखना बनता है। बता दें कि इस सीरीज को 6.6 की रेटिंग मिली हुई है।
यह भी पढ़ें: 1550 का चोमू पैलेस बना ‘भूत बंगला’, जानें अक्षय कुमार की फिल्म की लोकेशन का इतिहास
