हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर जगह दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उसी जॉनर की फिल्में मेकर्स ज्यादातर बनाते हैं। पिछले काफी सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हॉरर मूवीज को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। ऐसे में फिल्ममेकर कभी हॉरर कॉमेडी, तो कभी हॉरर थ्रिलर मूवीज बना रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी हॉरर मूवीज का काफी कंटेंट मौजूद है।
अब अगर आप किसी अच्छी और डरावनी मूवी को देखना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे देखने के बाद डर का माहौल बढ़ जाएगा। नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये मूवी न सिर्फ आपको डर का एहसास दिलाएगी, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देगी। चलिए जानते हैं कि हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम क्या है, उसकी कहानी क्या है।
यह भी पढ़ें: विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ लीक केस में बड़ा एक्शन: 6 आरोपी गिरफ्तार
क्या है हॉरर मूवी का नाम
हम जिस हॉरर फिल्म की बात कर रहे हैं वह एक चाइनीज मूवी है, जिसका नाम ‘मडबोर्न’ है। पिछले साल रिलीज हुई इस मूवी को शिएह मेंग-जू ने डायरेक्ट किया है। इसमें टोनी यांग, डेरेक चांग, पफ कुओ और ट्रेसी चोउ समेत कई कलाकार नजर आए।
क्या है हॉरर फिल्म मडबोर्न की कहानी
वहीं, अब फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह मूवी एक ऐसे कपल पर आधारित है जो अपने घर में मिट्टी की एक गुड़िया लाने के बाद फंस जाते हैं। मिट्टी की गुड़िया घर में आने के बाद अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती है। महिला मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार हो जाती है और ये सब इतना डरावना होता है कि देखने वालों की रूह तक कांप जाती है। यह मूवी अन्य हॉरर फिल्मों से इसलिए अलग है, क्योंकि इसमें असली और वर्चुअल दुनिया के बीच स्पिरिचुअल कनेक्शन दिखाया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर की थी शानदार कमाई
लगभग 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कई रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, जिसे हिंदी सबटाइटल के साथ देखा जा सकता है। बता दें कि आईएमडीबी ने इसे 5.9 की रेटिंग दी हुई है।
यह भी पढ़ें: दीनानाथ मंगेशकर से लेकर लता मंगेशकर और ज़नाई भोसले तक, सुरों से सजा था आशा भोसले का परिवार
