ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपने फ्री समय में बैठ कर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अब फिल्मों से हटकर वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं और किसी नई थ्रिलर सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको एक बेहतरीन शो के बारे में बताते हैं, जो हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है। यह 6 एपिसोड की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
क्या है सीरीज का नाम
शशांक शाह के निर्देशन में बनी दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, सरीता जोशी, फैसल राशिद और सिद्धार्थ शॉ स्टारर इस वेब सीरीज का नाम ‘चिरैया’ है, जो 20 मार्च को ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है। अब बात आती है कि इस सीरीज की कहानी आखिर क्या है, तो चलिए आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: 19 साल में 40 फिल्में, कुछ हुईं हिट तो कई रहीं फ्लॉप, ऐसा रहा बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत का करियर
‘चिरैया’ की कहानी कमलेश (दिव्या दत्ता) नाम की एक लखनऊ के एक परिवार में रहने वाली पारंपरिक और संस्कारी बहू के इर्द-गिर्द घूमती है। परिवार की बागडोर उसके ससुर (संजय मिश्रा) के हाथों में है। कमलेश औरतों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठाती है। सीरीज में देखने को मिलता है कि कमलेश को अपने देवर पर काफी नाज होता है, जिसे वह अपने बेटे की तरह प्यार करती है। इतना ही नहीं उसे विश्वास है कि वह कुछ गलत नहीं कर सकता।
हालांकि, कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसके देवर की शादी हो जाती है। शादी के बाद उसकी बहू पूजा (प्रसन्ना बिष्ट) यह खुलासा करती है कि शादी की पहली रात से ही उसका पति अरुण (सिद्धार्थ शॉ) उसके साथ यौन शोषण और उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती फिजिकली रिलेशन बना रहा है। पहले तो कमलेश इसे झूटला देती है, लेकिन जब सच्चाई सामने आती है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। आगे क्या होता है इसके लिए तो सीरीज देखनी होगी।
12 भाषा में हुई है स्ट्रीम
बता दें कि ‘चिरैया’ वेब सीरीज एक या दो नहीं, बल्कि 12 भाषाओं में स्ट्रीम हुई है। इसे हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बंगाली, गुजराती, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी और ओड़िया में भी देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 16 मिनट की ये क्राइम मिस्ट्री फिल्म नेटफ्लिक्स पर मचा रही है धमाल
अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐसी क्राइम मिस्ट्री फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसका सस्पेंस देखकर आप हैरान रह जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें।
