सिनेमाघरों में इन दिनों रणवीर सिंह स्टारर एक्शन क्राइम फिल्म ‘धुरंधर 2’ धमाका कर रही है। ऐसे में अगर आप भी इस जॉनर की फिल्म देखने के शौकीन हैं और घर बैठकर ओटीटी प्लेफॉर्म पर किसी ऐसी ही मूवी की तलाश कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। यह हॉलीवुड की फिल्म है, जिसमें शानदार सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इस मूवी का नाम क्या है, इसकी कहानी क्या है।
2023 में रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि यह मूवी साल 2023 में रिलीज हुई थी और इसका नाम ‘रेप्टाइल’ है। मूवी का निर्देशन ग्रांट सिंगर ने किया है और इसमें बेनिसियो डेल टोरो, एलिसिया सिल्वरस्टोन और जस्टिन टिम्बरलेक समेत कई सितारे नजर आए हैं। अब बात आती ही कि आखिर फिल्म की कहानी क्या थी, तो चलिए आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है उदयबीर संधू, जिसने ‘धुरंधर 2’ में निभाया ‘हमजा’ के दोस्त ‘पिंडा’ का किरदार
क्या थी ‘रेप्टाइल’ की कहानी
क्राइम मिस्ट्री फिल्म ‘रेप्टाइल’ की कहानी की बात करें, तो यह समर नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। समर रियल एस्टेट का काम करती थी और उसकी बेरहमी से हत्या हो जाती है। इसके बाद उस युवती का शव उसके बॉयफ्रेंड को एक घर में मिलता है और फिर पुलिस इस केस की जांच शुरू करती है। यह केस टॉम के हिस्से में आता है। सबसे पहले पुलिस का शक समर के बॉयफ्रेंड, उसके एक्स पति और एक पड़ोसी पर जाता है, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि कहानी तो कुछ और ही है।
फिर कहानी में मोड़ तब आता है, जब टॉम को पता चलता है कि इस पूरे खेल में पुलिस विभाग के ही बड़े ऑफिसर शामिल हैं। आगे क्या होता है उसके लिए तो आपको यह मूवी नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी। फिल्म का सस्पेंस और ट्विस्ट आपको सीट से बांधे रखेगा। बता दें कि आईएमडीबी पर इसे 6.8 की रेटिंग मिली हुई है।
यह भी पढ़ें: रियलिटी शो को मिले अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट, प्रिंस नरूला ने शिव ठाकरे के लिए छोड़ा फिनाले का टिकट
रियलिटी शो ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले आज 22 मार्च को होने वाला है। इस शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।
