इस वक्त ‘अनुपमा’ एक्टर और ‘बिग बॉस 19’ विनर गौरव खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ‘लॉक अप: सच या सजा’ के प्रीमियर में उनकी पत्नी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह और गौरव खन्ना, पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे हैं।

इस खुलासे के बाद अब कपल के करीबी दोस्त और अभिनेता अनुज सचदेवा ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि गौरव को इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि आकांक्षा रियलिटी शो के मंच पर तलाक का ऐलान करने वाली हैं।

विक्की लालवानी से बातचीत के दौरान अभिनेता और गौरव खन्ना के करीबी दोस्त अनुज सचदेवा ने कहा, “मुझे भी यह नहीं पता था कि गौरव और आकांक्षा पिछले 9 महीनों से साथ नहीं रह रहे हैं। लेकिन जब यह खबर सामने आई, तब मेरी गौरव से बात हुई। वह पूरी तरह अनजान थे कि आकांक्षा ‘लॉक अप’ में जाकर अपनी शादी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने वाली हैं। मैं इतना जरूर कहूंगा कि गौरव ने कभी अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक तमाशा नहीं बनाया।”

यह भी पढ़ें: ‘निकाल दो मैं बदलने वाला नहीं…’, Lock Upp में फराह खान ने समझाया तो राम कपूर ने किया बुरा बर्ताव

गौरतलब है कि ‘लॉक अप’ के दौरान आकांक्षा चमोला ने कहा कि अब वह अपनी आजादी के साथ जिंदगी जीना चाहती हैं। इस बयान पर रिएक्शन देते हुए अनुज सचदेवा ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं था कि गौरव खन्ना के साथ शादी में वह किसी बंधन या कैद में थीं।

शो के लिए आकांक्षा ने किया तलाक का ऐलान?

उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं। गौरव उनसे बहुत प्यार करते थे और उन्होंने हमेशा उनकी हर इच्छा का ख्याल रखा। अब तक आकांक्षा ने कभी इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की थी। ऐसे में मुझे लगता है कि शायद वह शो को ज्यादा चर्चा दिलाने के लिए ऐसा कर रही हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘चीटिंग कभी रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं बननी चाहिए’, राम कपूर के बयान पर आकांक्षा चमोला ने जताई आपत्ति

तलाक के सवाल पर गौरव ने लुटाया आकांक्षा पर प्यार

जहां एक तरफ आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव जल्द तलाक ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गौरव ने अपनी पत्नी का पूरा समर्थन किया है। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान गौरव खन्ना ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी अलग रह रही पत्नी आकांक्षा का पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा, “प्यार आज भी उतना ही है और मेरा साथ भी। मैं हमेशा आकांक्षा के साथ खड़ा रहूंगा। वह मेरी पत्नी हैं। जब मैंने उनसे प्यार किया है, तो उनका साथ देना क्यों छोड़ दूं?”