मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय सुरक्षित दुबई लौटे हैं। दुबई पहुंचते ही उन्होंने यूएई सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे मुश्किल समय में वहां की सरकार ने लोगों को सुरक्षित महसूस कराया। ‘मस्ती’ एक्टर ने कहा कि यूएई उनके लिए सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि घर जैसा है। इन दिनों जब मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो गए थे, तब अपने परिवार से दूर रहना उनके लिए बहुत मुश्किल था।

विवेक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,“यहां 200 से ज्यादा देशों के लोग रहते हैं और हम सबके लिए यूएई घर जैसा है। पिछले कुछ दिनों में जब हालात खराब हुए, तब जहां मैं था और जहां मेरा परिवार मेरा इंतजार कर रहा था, उस दूरी का एहसास और भी ज्यादा होने लगा। दुबई लौटते वक्त फ्लाइट में बैठे हर शख्स की आंखों में अलग-अलग कहानियां दिख रही थीं।”

उन्होंने बताया कि पूरे सफर के दौरान उनका दिल तेजी से धड़क रहा था और उनके दिमाग में सिर्फ अपने बच्चों की चिंता थी। विवेक ने यूएई सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया में अनिश्चित हालात के बावजूद उनका शांत और मजबूत नेतृत्व लोगों के लिए भरोसा बनकर सामने आया।

उन्होंने आगे कहा, “एक भारतीय होने के नाते मैं यूएई में रहने वाले सभी भारतीयों की तरफ से धन्यवाद कहना चाहता हूं। आपने हमें सुरक्षित रखा और हमेशा हमारे साथ खड़े रहे।”

यह भी पढ़ें: ’19 साल की उम्र में मैंने 12 करोड़ रुपये कमाए’, 1200 करोड़ की नेट वर्थ होने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- क्या फर्क पड़ता है…

पोस्ट के कैप्शन में विवेक ने लिखा, “यूएई के नेतृत्व, फ्रंटलाइन हीरोज और Emirates एयरलाइन का दिल से धन्यवाद। उनकी वजह से सुरक्षित घर लौट पाया। वापस आकर अच्छा लग रहा है।”

यह भी पढ़ें: ‘मैं वापस नहीं जा सकती’, ईरान में बैन हैं मंदना करीमी और भारत भी छोड़ने का ऐलान, बोलीं- खामेनेई के लिए शोक भी नहीं कर सकती

गौरतलब है कि कुछ साल पहले दुबई शिफ्ट हुए विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक और पोस्ट में भारत और यूएई के रिश्तों को ‘स्टील के पुल’ जैसा मजबूत बताया था और मिडिल ईस्ट के संघर्ष में फंसे लोगों के लिए दुआ भी की। विवेक ओबेरॉय दुबई में एक डायमंड मर्चेंट हैं। उनकी नेटवर्थ के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…