पत्नी के साथ बाइक पर रोमांटिक राइड कर रहे थे विवेक ओबेरॉय, नई Harley Davidson के चक्कर में भूल गए मास्क और हेलमेट
विवेक ने वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी को सरप्राइज दिया और फिर उनको अपने साथ बाइक पर घुमाने ले गए। ऐसे में अब खबर आई है, राइड एंजॉय करने के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस द्वारा विवेक ओबेरॉय को..

विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में चमचमाती एक्सपेंसिव और स्टाइलिश बाइक खरीदी है। विवेक ओबेरॉय ऐसे में अपनी पत्नी को लेकर उस बाइक में रोमांटिक अंदाज में घर से बहर लॉन्ग राइ पर निकले। लेकिन बिना हेलमेट और मास्क के। इतना ही नहीं इस बीच वह फैंस से भी बड़े अच्छे मूड में मिले। लेकिन इस बीच मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय का चालान भी काट दिया।
दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने Harley Davidson बाइक अपने लिए खरीदी। विवेक ओबेरॉय ने इस बारे में खुद अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताया। विवेक ने वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी को सरप्राइज दिया और फिर उनको अपने साथ बाइक पर घुमाने ले गए। ऐसे में अब खबर आई है, राइड एंजॉय करने के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस द्वारा विवेक ओबेरॉय को उनके नाम का चालान मिला।
विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टा से जो वीडियो शेयर किया उसमें वह बिना मास्क और हेलमेट के नजर आ रहे हैं। ऐसे में विवेक ओबेरॉय का 500 रुपए का चालान किया गया। मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय पर IPC धारा 188,269 मोटर वीइकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक ऐक्ट की धाराओं के तहत मामले को जुहू पुलिस ने दर्द किया है।
View this post on Instagram
विवेक वीडियो में एक ट्रक के आगे दिखाई देते हैं। ट्रक में बाइक रैप अप होती है। वह बताते हैं कि उनकी वाइफ ऊपर रूम पर सो रही हैं और मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हूं। तभी उवकी वाइफ भी सामने आ जाती हैं, और विवेक मजाकिया अंदाज में कहते हैं ओह मेरी बीवी और मेरी गर्लफ्रेंड दोनों आमने सामने।
इसके बाद दोनों मुंबई की सड़कों पर निकलते हैं। विवेक अपनी पत्नी को बाइक पर पिछली सीट पर बैठाते हैं और हवा से बातें करते दिखते हैं। तभी वह एक जगह पर अपनी बाइक रोकते हैं। विवेक को इस बीच कुछ लड़कियों की टोली मिलती है। विवेक की फीमेल फैन्स उनके साथ पिक्चर्स खिचाती हैं और विवेक को थैंक्स कहताी हैं।