द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगभग हर मुद्दे पर आपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं।
अब हाल ही में फिल्ममेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब कुछ नहीं था तब भारत था और जब कुछ भी नहीं होगा तब भी भारत होगा। इस बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान (Kamal R.Khan) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इनको इलाज की जरूरत है।
विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘जब कुछ नहीं था तब भारत था। जब कुछ नहीं होगा तब भी भारत होगा। भारत एक सोच है। भारत एक आस्था है। यह ब्रह्माण्ड एक सवाल है, भारत उसका समाधान है। जो भारत को जानेगा वो स्वयं को जानेगा। जो स्वयं को जानेगा वो ही ब्राह्मण है।’
केआरके ने कसा तंज
कमाल आर. खान ने फिल्ममेकर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘कोई इन भाई साहब को हॉस्पिटल में भर्ती करवाओ। इनको इलाज की शख्त जरूरत है।’
इसी के साथ केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘श्री विवेक अग्निहोत्री खुद को जीनियस मान रहे हैं क्योंकि उन्होंने भक्तों को बेवकूफ बनाया और ₹100 करोड़ कमाए। उन्होंने कश्मीरी फाइलों का 50% लाभ कश्मीरी पंडितों को देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने एक पैसा भी नहीं दिया और भक्तों ने उनसे नहीं पूछा। इसलिए उन्हें लगता है कि वह अपनी नई फिल्म के लिए उन्हें फिर से बेवकूफ बना सकते हैं।’
विवेक अग्नहोत्री की आने वाली फिल्म
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म भारतीय वैज्ञानिकों और उन लोगों पर आधारित है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया। इसे अगस्त में हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और मराठी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अनुपम खेर अहम भूमिका में नजर आएंगे।