बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह देश से जुड़ा कोई मुद्दा हो या फिर म्यूजिक और फिल्म से, सभी पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। सब वह एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, विशाल ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और बताया कि जो सिफारिश के जरिए काम मांगता है, उनके पास उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

विशाल ने किया सिंगर को ब्लॉक

विशाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए नए सिंगर्स को कुछ सलाह दी और बताया कि कैसे लोग काम दिलाने के लिए राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। सिंगर ने लिखा, “नए सिंगर्स के लिए कुछ सलाह। किसी मंत्री जी या उनके सेक्रेटरी से मुझे फोन मत करवाओ। यह मुझसे कभी न मिलने का पक्का तरीका है।

यह भी पढ़ें: ‘इमोशन पर काबू नहीं रख पाते’, सलमान खान के व्यवहार को लेकर मास्टर राजू ने की बात, बोले- किसी की बिल्डिंग के नीचे जाकर चिल्ला रहे हैं

मैं उन लोगों की बिल्कुल इज्जत नहीं करता, जो ‘कॉन्टैक्ट’ के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। जिस आदमी ने अभी ऐसा करने की कोशिश की, मंत्री-जी अब ब्लॉक हो गए हैं और तुम भी। अब, भले ही तुम एक अच्छे सिंगर हो, मुझे तुम्हारे साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, सॉरी।”

इसके आगे विशाल ने कैप्शन में लिखा, “प्लीज अपने टैलेंट पर भरोसा रखें, कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहें और सब्र रखें। अगर आप अच्छे हैं, तो आपका समय आएगा। सिफारिश वाला काम मत करें। यह बोरिंग है और सबसे बढ़कर यह सिर्फ आपको एक ऐसे इंसान के तौर पर दिखाता है, जिसे यकीन नहीं है कि उसका टैलेंट काफी है।”

मुनव्वर फारूकी ने किया कमेंट

विशाल के इस पोस्ट पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने कमेंट किया और लिखा, “सर मेरे मैनेजर ने ट्रू कॉलर पे उसका आईडी मंत्री लिखा है! प्लीज उसे अनब्लॉक करें। ऐसे में सिंगर भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने मुनव्वर के कमेंट का उन्हीं की तरह जवाब दिया। विशाल ने लिखा, “अच्छा हुआ कि आपने उसे काम पर रख लिया। आप भी एक ‘वकील’ नाम ले लो।”

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के लिए जया बच्चन ने कर लिया था राजेश खन्ना से झगड़ा, मास्टर राजू ने सुनाया किस्सा