scorecardresearch

अनुष्का शर्मा को डेट करने से पहले विराट कोहली ने भेजा था ये अजीब मैसेज, क्रिकेटर ने अब किया खुलासा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की और साल 2021 में बेटी को जन्म दिया।

Virat kohli| anushka sharma| virat anushka love story
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। विराट और अनुष्का की एक बेटी वामिका भी है। हम सभी जानते हैं कि विराट और अनुष्का एक शैम्पू के एड के दौरान मिले थे और दोनों नजदीक आ गए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं अनुष्का को डेट करने से पहले विराट ने उन्हें एक ऑकवर्ड मैसेज भेजा था। पूर्व भारतीय क्रिकेट कैप्टन ने हाल ही में इस बारे में बात की है। विराट कोहली ने एक मैसेज शेयर करके अनुष्का को अपनी फीलिंग्स का हिंट दिया था। विराट कोहली ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के पूर्व बैट्समैन एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत के दौरान अपनी लवस्टोरी शेयर की है। विराट ने बताया कि कैसे दोनों करीब आए और कैसे दोनों में दोस्ती हुई।

ऐसे हुई थी विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात

विराट कोहली ने बताया कि साल 2013 में एक शैम्पू के एड के दौरान अनुष्का से उनकी पहली मुलाकात हुई। विराट ने बताया कि वो अनुष्का के साथ शूटिंग करने से पहले काफी नर्वस थे, लेकिन पहली ही मुलाकात और बातचीत के दौरान दोनों सहज हो गए थे। विराट ने बताया कि उस एड की शूटिंग शुरू होने से 5 मिनट पहले मैं पहुंचा। मुझे नहीं पता था कि उनकी हाइट कितनी है। विराट ने कहा कि वो इतने नर्वस थे कि उन्हें समझ नहीं आया कि क्या बात करें तो उन्होंने हील्स को लेकर ही सवाल कर दिया और कहा कि तुम्हें पहनने के लिए कुछ और ऊंची हील नहीं मिली?

अनुष्का शर्मा ने दिया ये रिएक्शन

विराट ने बताया कि अनुष्का ने उस वक्त उनसे कहा एक्सक्यूज मी? विराट ने कहा शूटिंग शुरू हुई तो लगा कि वो नॉर्मल हैं। फिर हमने एक दूसरे से बात शुरू कर दी। विराट ने बताया कि दोनों ने तुरंत डेटिंग नहीं शुरू की थी। हम लंबे समय तक बात करते रहें।

विराट का मैसेज

विराट ने बताया कि हमारी बात होती थी और एक दिन अनुष्का से मैंने बात करते हुए कि जब मैं सिंगल हुआ करता था ये करता था वो करता था… ये सुनकर अनुष्का बोलीं सिंगल हुआ करता था का क्या मतलब है। विराट ने कहा कि ये अजीब था लेकिन मैंने मान लिया था कि हम डेटिंग कर रहे थे।

विराट अनुष्का की बेटी का नाम है वामिका

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई सालों तक डेट किया और फिर साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली, साल 2021 में विराट और अनुष्का के घर बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है।

पढें मनोरंजन (Entertainment News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 22-03-2023 at 15:29 IST