विराट-अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, जानिये- क्या रखा है नाम और क्या है इसका मतलब
तस्वीर के साथ अनुष्का ने एक कैप्शन भी शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी बिटिया के नाम का जिक्र भी किया। अनुष्का ने पोस्ट में फैंस को बताया कि उन्होंने बेटी का नाम...

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटी के माता पिता बन चुके हैं। ऐसे में ‘विरुष्का’ की बेटी संग पहली तस्वीर सामने आई है। अनुष्का ने मां बनने के बाद अब जाकर पहली तस्वीर अपने ऑफीशियल इंस्टा से शेयर की है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने एक कैप्शन भी शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी बिटिया के नाम का जिक्र भी किया। अनुष्का ने पोस्ट में फैंस को बताया कि उन्होंने बेटी का नाम वामिका रखा है।
अनुष्का ने अपने इंस्टा से पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- “हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को ‘वामिका’ के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।”
क्या है वामिका का मतलब?
विराट-अनुष्का के नाम का मिश्रण वामिका है। वहीं इस नाम का धर्मिक मतलब भी है। वामिका का अर्थ है-दुर्गा। इस नाम की राशि है वृषभ। अनुष्का विराट की बेटी का नाम सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अनुष्का के इंस्टा पोस्ट पर रिएक्ट किया। साथ ही खूब सारे इमोजी दिए। सिंगर नीति मोहन ने भबी अनुष्का के पोस्ट पर दिल भरे रिएक्शन दिए। एक्ट्रेस डायना पेंटी ने भी ढेर सारे दिल दिए। रकुल प्रीत और नरगिस फाखरी ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिए।
View this post on Instagram
बता दें, 11 जनवरी को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद विराट कोहली ने अपने पापा बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।’’