साल 2014 में आई फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ को साईं कबीर ने डायरेक्ट किया था। इसमें कंगना रनौत ने एक दबंग और ताकतवर महिला नेता का किरदार निभाया था, जबकि वीर दास एक अभिनेता की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में पियूष मिश्रा और जाकिर हुसैन ने भी अहम सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर इस मूवी और कास्ट को लेकर एक खबर आई।
दरअसल, सिद्धार्थ कन्नन के एक साथ पॉडकास्ट में एक पत्रकार ने दावा किया कि ‘रिवॉल्वर रानी’ की शूटिंग के दौरान कंगना ने वीर को ऐसे किस किया कि वह घायल हो गए थे। हालांकि, अब एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने इस कहानी को मनगढ़ंत” बताया। इसके बाद कंगना ने भी वीर के पोस्ट पर रिएक्ट किया।
यह भी पढ़ें: ‘उस समय मैं डरा हुआ था’, जब ‘मिर्जापुर’ सीरीज करने से पहले असमंजस में थे अली फजल, बोले- कोई भी मुझे…
वीर दास ने खुद बताई सच्चाई
वीर दास ने रविवार को एक्स हैंडल पर लिखा, “राइट। साफ कर दूं कि यह कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है। कंगना पूरी तरह से प्रोफेशनल थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वह सच में एक बेहतरीन कलाकार हैं। यह उनके लिए गलत और अपमानजनक बात है। कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी की वजह से मुझे आतंकवादी कहा, लेकिन सेट पर कोई समस्या नहीं थी।”
कंगना ने लिखी ये बात
वीर के पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा, “धन्यवाद, वीर। लेकिन यह औरत कौन है? छी! लगता है कोई अजीब इंसान है जो हमारी मदद से अपनी डरावनी और गंदी कल्पनाएं पूरी करना चाहती है। मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम आज भी दस साल बाद उस सदमे से रो रहे हो। कितना अजीब और बेवजह है।”
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पॉडकास्ट में सिद्धार्थ से बात करते हुए महिला सिमी चंदोके ने कहा, “वीर दास को अपने पॉडकास्ट पर लाओ, शायद वो रो पड़ेगा। उस ट्रॉमेटिक टाइम के बारे में सोचकर जिससे वो गुजरे थे। जब वो ‘रिवॉल्वर रानी’ की शूटिंग कर रही थीं, तो एक सीन में उन्हें डीप किस करना था, वो भूल गईं। सीन खत्म हो गया लेकिन वो नहीं रुकी। बेचारे का होंठ कट गया और खून-खून कर दिया उसको।”
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ऐसे दावे सामने आए हैं। इससे पहले साल 2023 में भी सोशल मीडिया पर ऐसे ही पोस्ट वायरल हुए थे, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि कंगना के साथ एक किसिंग सीन की वजह से वीर के होंठों से खून बह रहा था। उस समय अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब देते हुए, कंगना ने लिखा, “ऋतिक के बाद क्या बेचारे वीर दास के साथ गलत किया… यह कब हुआ?”
