बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने कंगना रनौत के साथ ‘रिवॉल्वर रानी’ में काम किया था। इस वक्त वो ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी को-एक्ट्रेस रह चुकीं कंगना रनौत की तारीफों के पुल बांधे। इतना ही नहीं उन्होंने कंगना को इस दौर की इकलौती एक्ट्रेस बताया।
मैशेबल मिडिल ईस्ट को दिए एक इंटरव्यू में वीर ने कंगना के साथ फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को शेयक किया। फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ से अपनी और कंगना रनौत की एक तस्वीर के बारे में बात करते हुए ने कहा, “हम दोनों पूरी फिल्म में एक-दूसरे की जमकर पिटाई करते हैं। यह एक बेहद डार्क और पेचीदा ब्लैक कॉमेडी है। वह पीढ़ी में एक बार मिलने वाली अभिनेत्री हैं, इसलिए उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया।”
‘रिवॉल्वर रानी’में कंगना ने ‘रिवॉल्वर रानी’ का किरदार निभाया है, जबकि वीर दास ने रोहन मेहरा का किरदार निभाया है, जो बॉलीवुड का उभरता सितारा है और जिससे कंगना को प्यार हो जाता है। जब दुश्मन रोहन को जान से मारने के इरादे से अगवा कर लेते हैं, तो कंगना पूरी ताकत से उसका बचाव करती है।
यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की राजपाल यादव की याचिका, अब करना होगा सरेंडर
कभी कंगना ने वीर दास की कविता को बताया था आतंकवाद
साल 2021 में वीर दास ने एक वीडियो में देश के कथित तौर पर देश के दोहरे चरित्र के बारे में जिक्र करते हुए कहा था, “मैं एक ऐसेभारत से आता हूं, जहां दिन मे स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। मैं उस भारत से आता हूं जहां आप AQ1 9000 है फिर भी हम अपनी छतों पर लेटकर रात में तारें गिनते हैं। मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को कष्ट देते हैं।”
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के एंड क्रेडिट्स ने छेड़ी नई बहस, रणवीर सिंह की वैनिटी वैन को लेकर उठे सवाल
कंगना ने की थी कार्रवाई की मांग
इस बयान से कंगना काफी भड़क गई थीं। उन्होंने वीर दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनके बयान की तुलना आतंकवाद से की थी। कंगना ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, “जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक-बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है … चर्चिल ने बंगाल में पड़े अकाल के दौरान मदद करने को लेकर होने वाले विचार-विमर्श के दौरान कहा था कि भारत के लिए कोई भी मदद नाकाफी होगी क्योंकि भारतीय खरगोश की तरह बच्चे पैदा करते हैं। वे इस तरह मरने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता को ही दोषी ठहराया … पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा रचनात्मक कार्य आतंकवाद से कम नहीं है … ऐसे अपराधियों @virdas के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।” वीर दास के इस विवाद से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
