एक्टर दारा सिंह और उनके बेटे विंदू का रिश्ता बाप-बेटे का कम बल्कि दोस्त का ज्यादा था। उनके बीच एक अच्छी तालमेल और समझ थी। अपने बेटे को दारा सिंह हर तरीके से सपोर्ट करते थे और उनका मार्गदर्शन करते थे। अब हाल ही में विंदू दारा सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर बात की। फरहा नाज से साथ अपनी पहली शादी के बारे में बात करते हुए एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें उनके पिता दारा सिंह ने आगाह किया था कि ये शादी नहीं चलेगी।
विंदू दारा सिंह ने इस बातचीत के दौरान बताया कि उनके पिता हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी को एक मानने में विश्वास करते थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फरहा नाज से शादी करने से पहले विंदू को समझाया था। जानकारी के लिए बता दें कि विंदू दारा सिंह ने 1996 में 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और तब्बू की बहन फरहा नाज से शादी की थी। जब विंदू ने फरहा से शादी की बात अपने पिता को बताई तो दारा सिंह ने उन्हें मना नहीं किया लेकिन आगाह किया था।
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की यादों से सजा है हेमा मालिनी का घर, डांस के लिए बना है शानदार स्पेशल रूम, देखें तस्वीरें
विंदू दारा सिंह के मुताबिक, दारा सिंह का कहना था कि इंटरफेथ मैरिज ज्यादा नहीं चलती हैं। उसमें चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा था कि, ‘विंदू, एक बात है, हिंदू मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल हैं। चीजें बाद में बिगड़ ही जाती हैं।’ तब मैंने उनसे कहा था कि ‘ऐसा कुछ नहीं होगा डैड। उन्होंने फिर भी मुझे समझाते हुए कहा कि अभी भी सोच ले, ये शादियां गड़बड़ हो जाती हैं आखिर में।’
विंदू दारा सिंह ने अपने पिता की इस चेतावनी को याद करते हुए कहा कि ‘आज जब वो इस बारे में सोचते हैं तो उन्हें एहसास होता है कि उनकी बातों में कितनी सच्चाई थी।’ विंदू ने इस बात को भी साफ किया कि उन्हें फरहा से शादी का कोई पछतावा नहीं है। उस शादी से उन्हें एक बेटा है। एक्टर ने अपना बात जारी रखते हुए कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है, उस शादी से मेरा एक बेटा है फतेह। मैं उसे जान से भी ज्यादा प्यार करता हूं। लेकिन एक बात याद रखना कि अगर आपके माता पिता आपको कुछ समझा रहे होते हैं तो वो आपके भले के लिए होता है।’
यह भी पढ़ें- ‘2020 के बाद किसी ने काम नहीं दिया’, रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, भाई शोविक ने भी सुनाई आपबीती
‘हम अक्सर माता-पिता की सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं। हमें लगता है कि उन्हें हमारी परिस्थितियों की समझ नहीं है, लेकिन सच यह है कि उनका अनुभव हमसे कहीं ज्यादा होता है। वे हमेशा हमारी भलाई चाहते हैं और उनकी सीख हमारे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं होती।’
विंदू दारा सिंह ने अपने जीवन में दो शादियां की हैं। उन्होंने साल 1996 में अभिमेत्री फरहा नाज से शादी की, जिससे उनका एक बेटा है फतेह रंधावा। आपसी मतभेदों के कारण दोनों ने साल 2002 में अलग होने का फैसला ले लिया था। उसके बाद साल 2006 में उन्होंने रूसी मॉडल डीना उमारोवा से शादी की। इस शादी से विंदू दारा सिंह की एक बेटी है। जिसका जन्म साल 2009 में हुआ।
