टीवी के आइकॉनिक शो रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर अमर हुए दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायणम्’ के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म की भव्यता की तारीफ की, लेकिन साथ ही मेकर्स को एक अहम चेतावनी भी दी।
‘रामायण’ से खास कनेक्शन
विंदू दारा सिंह का इस कहानी से गहरा रिश्ता है। उनके पिता दारा सिंह ने 80 के दशक में आई रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम के परम भक्त हनुमान का किरदार निभाया था, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।
टीजर पर क्या बोले विंदू?
नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म के टीजर को विंदू ने शानदार बताया। उन्होंने खास तौर पर VFX और स्केल की सराहना की।
उनका कहना है, अगर यह फिल्म रामानंद सागर की ‘रामायण’ के स्तर से मेल खाती है, तो यह रिकॉर्ड तोड़ सुपरहिट साबित हो सकती है।
यो यो हनी सिंह और बादशाह के गाने ‘वॉल्यूम 1’ पर बैन, दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त आदेश
मेकर्स को चेतावनी
विंदू दारा सिंह ने साफ कहा कि ‘रामायण’ जैसी धार्मिक और भावनात्मक कहानी के साथ ज्यादा छेड़छाड़ दर्शकों को पसंद नहीं आएगी।
उनके मुताबिक कहानी में ज्यादा बदलाव करना नुकसानदायक हो सकता है, इसके साथ ही किरदारों को बहुत अलग या असामान्य दिखाना दर्शकों को खटक सकता है। विंदू दारा सिंह ने कहा परंपरागत छवि से हटने पर फिल्म को स्वीकार करना मुश्किल हो सकता है
रणबीर कपूर की एक्टिंग पर राय
भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को लेकर विंदू ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अगर रणबीर ने अरुण गोविल की तरह सादगी और मर्यादा को पकड़ लिया, तो फिल्म को रोकना मुश्किल होगा।
सोशल मीडिया पर मिलाजुला रिस्पॉन्स
4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोग फिल्म की भव्यता और स्केल से प्रभावित हैं। वहीं कुछ दर्शक फिल्म के वीएफएक्स की तुलना आदिपुरुष से कर रहे हैं। कई फैंस लिख रहे हैं कि फिल्म मूल कथा और भावनाओं के साथ न्याय करे।
रामायणम् दो पार्ट में बन रही है। पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा वहीं दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।
