वेब सीरीज मिर्जापुर के तीन सफल सीजन के बाद अब मेकर्स ने फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज किया। पंकज त्रिपाठी, अली फजल समेत मिर्जापुर के कई कलाकार फिल्म के टीजर में नजर आए। जहां फिल्म में रवि किशन की धमाकेदार एंट्री हुई तो वहीं एक्टर विक्रांत मैसी को दर्शकों ने काफी मिस किया।
हाल ही में जब एक्टर विक्रांत मैसी एक इवेंट में पहुंचे तो उनसे इस बारे में सवाल किया गया कि वो फिल्म मिर्जापुर द मूवी में क्यों नहीं हैं। यहां एक्टर ने सीरीज की सफलता, अपने अनुभव और फिल्म में ना होने कारण पर बात की।
यह भी पढ़ें- Haiwaan: 18 साल बाद एक साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान, प्रियादर्शन ने बताई फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट
विक्रांत मैसी क्यों नहीं है ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का हिस्सा
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में विक्रांत मैसी के किरदार को जितेंद्र कुमार से बदल दिया गया है। अब गुड्डू भैया के भाई के रोल में एक्टर जितेंद्र दिखाई दिए हैं। इससे पहले ये किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था। एफएलओ बैंगलोर के साथ बातचीत में विक्रांत ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में ना होने के बारे में करते हुए कहा कि, ‘काश मुझे शो में नहीं मारा गया होता’। मिर्जापुर सीरीज के पहले सीजन में ही विक्रांत मैसी के किरदार को खत्म कर दिया गया था। फिल्म मिर्जापुर द मूवी में एक बार फिर दर्शक बबलू के किरदार के लिए एक्साइटेड थे लेकिन टीजर में साफ हो गया कि विक्रांत फिल्म में नहीं है।
सीरीज मिर्जापुर के सेट पर दिखता था मेल ईगो
इसके अलावा विक्रांत मैसी ने ‘मिर्जापुर’ के अनुभव को याद करते हुए कहा कि ‘उस समय यह शो कुछ उत्साही लोगों की मेहनत का नतीजा था। शो में कई प्रतिभाशाली महिलाएं भी शामिल थीं, लेकिन कलाकारों और क्रू में करीब 85 प्रतिशत पुरुष थे, जिससे पूरे माहौल पर पुरुषों का दबदबा साफ नजर आता था।’
यह भी पढ़ें- सुनील शेट्टी का खुलासा- 15 महीने की नातिन हर सुबह पीएम मोदी की तस्वीर को खिलाती है लड्डू
उन्होंने आगे कहा, ‘हम सभी एक ही मकसद के साथ इकट्ठा हुए थे कि इस शो को बेहतरीन बनाया जाए। लेकिन सेट पर कई बार पुरुषों का टेस्टोस्टेरोन, मेल ईगो और पितृसत्तात्मक सोच भी देखने को मिलती थी।’ विक्रांत के मुताबिक, उस दौर में शो का माहौल काफी हद तक पुरुष प्रधान था और वही ऊर्जा पूरे सेट पर महसूस होती थी।
सीरीज ‘मिर्जापुर’
सीरीज मिर्जापुर की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी, जहां गद्दी, वारिस और पावर की जंग दिखाई गई थी। ‘मिर्जापुर’ उन चुनिंदा भारतीय वेब सीरीज में शामिल हो गई है, जिन्हें अब बड़े पर्दे पर भी उतारा जा रहा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी साल 2018 की पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसलिए इसमें उन कई लोकप्रिय किरदारों की वापसी दिखाई जाएगी, जिनकी मौत पहले के सीजन में हो चुकी थी, जैसे मुन्ना भैया इसमें वापसी कर रहे हैं लेकिन विक्रांत मैसी बबलू के किरदार में नहीं दिखाई देंगे।
