फेमस फिल्ममेकर नितेश तिवारी अपनी मोस्ट अवेटेटड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान ‘राम’ का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं, रवि दुबे ‘लक्ष्मण’, साई पल्लवी माता ‘सीता’ और साउथ सुपरस्टार यश ‘रावण’ के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके बाद हाल ही में खबरें आई कि राघव जुयाल इस मूवी में ‘रावण’ के सबसे बड़े बेटे ‘मेघनाद’, जिन्हें इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता है के रोल में दिखाई देंगे और उन्होंने इसके लिए विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया है। अब इन खबरों पर खुद ’12वीं फेल’ एक्टर ने रिएक्ट किया है।

विक्रांत मैसी ने तोड़ी चुप्पी

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, “ठीक है। अफवाहों को खत्म करते हैं। मैं कभी भी नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा नहीं था। कई मीडिया पोर्टल्स जो मेरे कथित रिप्लेसमेंट’ के बारे में रिपोर्ट कर रहे हैं, उन्हें जरूरी बैकग्राउंड चेक करना चाहिए था, निराशाजनक। फिर भी फिल्म का हिस्सा रहे सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, लव।”

यह भी पढ़ें: कनाडा की सड़कों पर सोते थे एपी ढिल्लों, गैस स्टेशन पर किया काम; कपिल के शो में सिंगर ने सुनाई दास्तां

बता दें कि यह अटकलें वैरायटी की एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुईं, जिसमें कहा गया था कि नितेश तिवारी की रामायण में राघव जुयाल को मेघनाद, जिन्हें इंद्रजीत भी कहा जाता है के रोल के लिए कास्ट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, राघव ‘रामायण: पार्ट 2’ में नजर आएंगे, जो दिवाली 2027 में रिलीज होने वाली है।

इसमें यह भी दावा किया गया कि शुरुआत में इस रोल के लिए विक्रांत मैसी को सोचा गया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मेकर्स ने राघव से संपर्क किया, जो इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए तैयार हो गए। उम्मीद है कि चोट से ठीक होने के बाद वह शूटिंग शुरू करेंगे।

ये सितारे भी आएंगे नजर

रणबीर, रवि, साई, यश के अलावा सनी देओल ‘हनुमान’ की भूमिका निभाएंगे। वहीं, लारा दत्ता ‘कैकेयी’, विवेक ओबेरॉय ‘विभीषण’, अरुण गोविल ‘राजा दशरथ’, इंदिरा कृष्णन ‘रानी कौशल्या’, शीबा चड्ढा ‘मंथरा’, आदिनाथ कोठारे ‘भरत’ समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं।

बता दें कि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन के सहयोग से निर्मित इस दो-भाग वाली लाइव-एक्शन महाकाव्य की पहली किस्त इस साल दिवाली वीकेंड पर रिलीज होने वाली है। वहीं, दूसरा भाग अगले साल दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: ‘वध 2’ अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बताया हिंदी सिनेमा में क्यों नहीं चलते सीक्वल, ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट को लेकर कही ये बात