पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (ViRosh) ने कल 26 फरवरी 2026 को झीलों की नगरी उदयपुर में एक बेहद निजी और शाही समारोह में विवाह बंधन में बंधने के बाद, अब यह जोड़ी अपनी शादी के जश्न को और भी भव्य बनाने की तैयारी में है।

शादी से पहले रश्मिका और विजय ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और रिसेप्शन का न्योता दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में यह कपल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहा है।

‘मैं डर गया था’, जब विजय देवरकोंडा को रश्मिका के गले में मंगलसूत्र पहनाना लगा था अजीब

पीएम मोदी को दिया रिसेप्शन का न्योता

विजय और रश्मिका ने प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले अपने रिसेप्शन का आधिकारिक निमंत्रण कार्ड सौंपा।

पारंपरिक भेंट: इस मुलाकात के दौरान विजय ने प्रधानमंत्री को सम्मान स्वरूप एक पारंपरिक शॉल भेंट की और दोनों ने पीएम से जीवन के इस नए सफर के लिए आशीर्वाद लिया।

अमित शाह से भेंट: कपल ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उन्हें भी इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।

पीएम मोदी का भावुक पत्र

प्रधानमंत्री ने इस जोड़े के लिए एक विशेष शुभकामना पत्र भी भेजा था। विजय के माता-पिता के नाम लिखे इस पत्र में पीएम ने फिल्मी अंदाज में जोड़े को बधाई देते हुए लिखा

“विजय और रश्मिका फिल्मों की दुनिया के माहिर खिलाड़ी हैं, लेकिन असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और विश्वास पर टिका है, किसी भी सिल्वर स्क्रीन के जादू से कहीं अधिक खूबसूरत होगा।”

4 मार्च: हैदराबाद में सजेगा बॉलीवुड और टॉलीवुड का संगम

अब पूरी इंडस्ट्री की नजरें 4 मार्च 2026 को होने वाले मेगा रिसेप्शन पर हैं। यह आयोजन हैदराबाद में होने जा रहा है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ साउथ और बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे एक ही छत के नीचे नजर आएंगे।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के शुभ विवाह की पहली तस्वीर हुई वायरल, परंपरागत रीति-रिवाज से हुआ परिणय संस्कार