रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कल 26 फरवरी को उदयपुर में धूम-धाम से शादी होगी। शादी की रस्मों की शुरुआत 24 फरवरी से हो चुकी है और बुधवार, 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई।
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live Updates
सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी के वेन्यू के साथ डेकोरेशन की झलक दिखाई है।
एक तस्वीर में लाल गुलाब से जमीन ढकी है और दूल्हा-दुल्हन के बैठने के लिए स्टूल रखा है, वहीं दूसरी तस्वीर में विजय और रश्मिका के नाम के फ्लोरल प्लेकार्ड रखे हैं।
26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होगी। ये शादी काफी ग्रैंड मगर प्राइवेट होने वाली है। इस शादी में सिर्फ परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल होंगे।
अर्जुन रेड्डी के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा विजय देवरकोंडा के करीब हैं और वो शादी अटेंड करने उदयपुर पहुंच चुके हैं।
विजय और रश्मिका की शादी सुबह 8 बजे होगी। शादी तेलुगु और कोडावा दोनों रीति-रिवाजों से होगी।
