विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 7 साल से रिलेशनशिप में थे और 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में दोनों की ग्रैंड, पारंपरिक मगर निजी शादी हुई।

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं था जब दोनों “शादी” के बंधन में बंधे थे। दोनों पहली बार 2018 में हिट तेलुगु फिल्म Geetha Govindam में मिले थे। इस रोमांटिक ड्रामा के अंत में उनके किरदारों की शादी का सीन फिल्माया गया था, जिसे विजय के लिए एक अजीब अनुभव बन गया।

विजय ने कहा था: “यह सच में अजीब था”

शूटिंग के बारे में बात करते हुए विजय देवरकोंडा ने NTV से कहा, “सिर्फ़ पेली मंडप में बैठना तो ठीक था, लेकिन जब मुझे तीन गांठ बांधनी पड़ीं, तो मुझे बहुत डर लगा। भले ही मुझे पता था कि यह सिर्फ़ शूट है, रश्मिका पाट्टू साड़ी में बैठी थी और मैं पाट्टू पँचा में था। सब कुछ बिल्कुल असली शादी जैसा दिख रहा था, फूलों के साथ। उन्होंने मुझसे कहा कि तीनों गांठ बांध दो। मैं सोच रहा था, ये क्या हो रहा है? मैं हीरोइन से कह रहा था कि यह सच में अजीब है। यह उसकी तीसरी ऑन-स्क्रीन शादी थी, और वह बिल्कुल भी परेशान नहीं थी।”

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के शुभ विवाह की पहली तस्वीर हुई वायरल, परंपरागत रीति-रिवाज से हुआ परिणय संस्कार

रील-लाइफ से रियल-लाइफ तक

फिल्म के बाद से ही विजय और रश्मिका के रिश्ते को लेकर अफवाहें चलती रहीं, लेकिन दोनों ने हमेशा चुप्पी साधी। आखिरकार, शादी से कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि की।

शादी के बाद, विजय ने अपनी पत्नी को लेकर इंस्टाग्राम पर भावुक नोट लिखा:

“एक दिन, मुझे उसकी याद आई। ऐसी याद कि मेरा दिन और बेहतर हो सकता था अगर वह मेरे साथ होती। जैसे मेरी खाने की चीज़ें और स्वादिष्ट लगती अगर वह सामने बैठी होती। जैसे मेरे वर्कआउट्स और मजेदार होते अगर वह मेरे साथ होती। जैसे मुझे बस उसकी ज़रूरत थी – सिर्फ़ घर जैसा और शांत महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।”

रश्मिका ने भी भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अब आपसे मिलवाती हूं ‘मेरे पति’ से! श्री विजय देवरकोंडा! वह आदमी जिसने मुझे सच्चा प्यार महसूस कराना सिखाया, वह आदमी जिसने मुझे शांति का अहसास कराया! वह आदमी जिसने मुझे हर दिन याद दिलाया कि बड़े सपने देखना बिलकुल ठीक है और लगातार मुझे यह भरोसा दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से भी ज्यादा हासिल कर सकती हूं।”

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पर ऋषभ शेट्टी ने साधी चुप्पी, कभी एक-दूसरे पर की थी तीखी टिप्पणी