एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी के बाद से ही काफी चर्चाओं में बने रहतें हैं। अपने शानदार अभिनय के अलावा दोनों को सामाजिक कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते देखा जाता है। अब दोनों ने 180 बच्चों को स्कॉलरशिप देकर अपना वादा पूरा किया है। दोनों तेलंगाना के गांव में पहुंचे जहां उन्होंने सरकारी स्कूलों के बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
विजय देवरकोंडा और उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना तेलंगाना के अचमपेट मंडल के थुम्मनपेट गांव में पहु्ंचे। शिक्षा की ओर एक नई पहल करते हुए गांव के बच्चों को सम्मानित किया। इस योजना का मकसद है सरकारी स्कूलों के उन होनहार बच्चों को बढ़ावा देना है, जिन्होंने 9वीं और 10वीं कक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त किए हैं। इस कार्यक्रम में एक्टर्स ने 180 जरूरतमंद और काबिल स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देने दी।
विजय-रश्मिका ने 180 बच्चों को दी स्कॉलरशिप
विजय देवरकोंडा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इस बात की घोषणा की और साथ ही उन बच्चों की लिस्ट भी जारी की जिन्हें ये स्कॉलरशिप दी जाएगी। अपनी फोटो और वो लिस्ट जारी करते विजय देवरकोंडा ने बताया कि वह थुम्मनपेट गांव जा रहे हैं, जहां उनके पिता का जन्म हुआ था। फरवरी में उन्होंने और रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के अचंपेट मंडल के 9वीं और 10वीं के मेहनती छात्रों को स्कॉलरशिप देने का वादा किया था। अब उसी वादे को पूरा करते हुए दोनों उन 180 छात्रों से मिलने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
बच्चों को प्रेरित करते हुए क्या कहा
इस इवेंट के दौरान विजय काफी सिंपल लुक में नजर आए और वहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पीले रंग की साड़ी पहन ट्रेडिशनल लुक में दिखाईं दीं। बच्चों को संबोधित करते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा कि यह स्कॉलरशिप भले ही एक छोटा-सा तोहफा हो, लेकिन उनके लिए इसका बहुत महत्व है।
उन्होंने कहा कि वह इन बच्चों की सफलता का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनकी इच्छा है कि यह पहल सिर्फ उनके गांव तक सीमित न रहे, बल्कि धीरे-धीरे पूरे तेलंगाना तक पहुंचे। मेहनत, अनुशासन और लगन से सफलता हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित करना ही उनका सपना है।
बता दें कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस साल की शुरुआत में दोनों ने शादी की थी। तभी से दोनों किसी ना किसी अच्छे कारण से चर्चा में बने रहतें हैं।
