अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और सुपरस्टार विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने वेडिंग के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की, जो खूब वायरल भी हुईं। यह शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। विजय-रश्मिका के फैंस शादी की खबर से अभी बाहर आए ही नहीं थे कि हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘राणाबली’ के मेकर्स ने अब उनके चाहने वालों को एक और तोहफा दे दिया है।

दरअसल, मेकर्स ने इस मूवी का नया पोस्टर और एक गाना जारी कर दिया है। फिल्म में रश्मिका और विजय दोनों लंबे समय के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। साथ ही शादी के बाद रिलीज होने वाली यह उनकी पहली फिल्म होगी। ‘राणाबली’ के मेकर्स ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें दोनों एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 27 साल पहले आए इस सीरियल में राजपाल यादव ने निभाया था ‘नौरंगीलाल’ का किरदार, एक सीन देख अभिनेता की मां हो गई थीं परेशान

कब रिलीज होगी फिल्म?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म ‘राणाबली’ में राणाबली और जयम्मा की कहानी देखने को मिलेगी। यह मूवी 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘राणाबाली’ 1854 से 1878 के बीच घटित वास्तविक ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है, जो ब्रिटिश राज के अत्याचारों, कथित ‘जेनोसाइड’ और आर्थिक शोषण को उजागर करती है।

फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। वहीं, इस मूवी में हॉलीवुड एक्टर आर्नोल्ड वोस्लू ‘द ममी’ फेम सर थियोडोर हेक्टर के विलेन रोल में नजर आएंगे। फिल्म के संगीत की कमान अजय-अथुल ने संभाली है, जिन्होंने ‘सिंघम’, ‘अग्निपथ’ जैसी हिट्स की स्कोरिंग संभाली। वहीं, मिथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोडक्शन किया है, जिन्होंने ‘पुष्पा’, ‘रंगस्थलम’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स दी।

ओ मेरे साजन गाना भी हुआ रिलीज

सिर्फ इतना ही नहीं, शनिवार सुबह फिल्म का गाना ‘ओ मेरे साजन’ भी रिलीज किया गया। इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है और श्वेता मोहन और जावेद अली ने गाया है। इसके अलावा गाने के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं। वीडियो में रश्मिका और विजय को नए शादीशुदा जोड़े के रूप में दिखाया गया है। गाने की शुरुआत शादी की तैयारियों से होती है।

फिर रश्मिका का किरदार गृह प्रवेश करते हुए अपने ससुराल में आता है। आगे के सीन में रश्मिका अपने पति को प्यार से देखती रहती हैं, जबकि विजय रोजमर्रा के काम करते नजर आते हैं। आखिर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखते हैं।

यह भी पढ़ें: कुछ ऐसी रही विजय और संगीता की 27 साल की शादी

अभिनेता विजय की पत्नी संगीता ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, जिसमें बताया गया कि एक्टर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें