Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Marriage: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इंतजार फैंस लंबे से कर रहे थे और लगातार यह खबरें आ रही थी कि ये कपल दो परंपराओं तेलुगु और कोडवा में शादी करेगा। आज 26 फरवरी को दोनों ने सुबह तेलुगु हिंदू परंपरा के अनुसार शादी कर ली और अब रात को कोडावा परंपरा के अनुसार शादी होगी, क्योंकि रश्मिका इसी समुदाय से आती हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इस परंपरा में शादी किस तरह से होती है और यह इतनी खास क्यों हैं।
कैसे होती है कोडावा वेडिंग
कोडावा वेडिंग (Kodava Wedding) कर्नाटक के कोर्ग क्षेत्र यानी कूर्ग में रहने वाले कोडावा समुदाय की पारंपरिक शादी होती है। इसे बहुत ही शाही, पारंपरिक और अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। इसमें उनकी संस्कृति, पहनावा और अलग-अलग रस्में देखने को मिलती है, जो इसे खास बनाती है। यह आम हिंदू शादियों से थोड़ी अलग होती है।
यह भी पढ़ें: पूरा फिल्मी है रश्मिका मंदाना का ससुराल, पति हैं हीरो तो ससुर भी हैं साउथ इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर
कूर्ग शादियां में सिर्फ खाने-पीने और नाच-गाने तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि ये रिश्तेदारों और दोस्तों के मिलने, बातचीत करने का भी मौका होती हैं। इसके अलावा इसमें एक दिलचस्प चीज यह होती है कि इन शादियों में आमतौर पर पंडित मंत्र नहीं पढ़ते, बल्कि परिवार के बड़े-बुज़ुर्ग ही रस्में करवाते हैं और पवित्र दीपक के सामने पूर्वजों को याद कर आशीर्वाद लिया जाता है। दुल्हन खास तरीके से साड़ी पहनती है। वहीं, दूल्हा पारंपरिक पोशाक पहनता है। इसके अलावा शादी में चावल फेंककर आशीर्वाद दिया जाता है।
बेहद खास थी ‘विरोश’ की हल्दी
शादी से पहले 25 फरवरी को विजय और रश्मिका की हल्दी सेरेमनी हुई, जो बेहद खास थी। कपल ने हल्दी के साथ होली भी खेली और इस रस्म को पूरा किया। हल्दी फंक्शन में उसकी सजावट भी काफी खास रही। वहां सिर्फ फूलों को ही नहीं, बल्कि विजय-रश्मिका के पालतू डॉग्स की भी एक तस्वीर लगाई गई। बता दें कि अब दोनों के फैंस उनकी वेडिंग फोटो का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जब रश्मिका ने बताया था विजय संग पहली ऑनस्क्रीन किसिंग सीन से जुड़ा किस्सा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट से शुरू हुई थी। एक बार अभिनेत्री ने इसी मूवी के किसिंग सीन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें।
