विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बाद हैदराबाद में 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन दिया। वेडिंग रिसेप्शन में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और कॉलीवुड समेत तमाम सेलेब्स को इनवाइट किया। कई राजनेता भी इस शाही दावत में शामिल हुए।

एक सप्ताह से चल रहे शादी के उत्सव का ये आखिरी हिस्सा था। विजय और रश्मिका ने शादी के कई फंक्शन किए जिसमें कई रीतिरिवाज़ों से लेकर कई मेहमानों से मिलना‑जुलना शामिल था।

जब रिसेप्शन के वक्त विजय और रश्मिका पापराज़ी के सामने आए, तब विजय ने एक मज़ेदार बात कही उन्होंने कहा, “आज हम सेलिब्रेशन खत्म कर लेते हैं और अब अंडरग्राउंड हो जाएंगे।”

‘चिकनी चमेली’ गाने के बाद श्रेया घोषाल को मिला था करीना का फेविकोल गाने का ऑफर, इस वजह से कर दिया मना

विजय ने यह लाइन इसलिए बोली क्योंकि पिछले कई दिनों से वे लगातार फोटोग्राफ़रों, मीडिया और फैंस से मिलते‑जुलते हुए बहुत व्यस्त रहे हैं, और अब थोड़े समय के लिए शांति चाहते हैं।

रश्मिका भी उनके इस मज़ाक पर जोर से हंस पड़ीं और वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

विजय ने यहां अंडरग्राउंड होने वाली बात इसलिए की थी क्योंकि ये उनकी शादी का आखिरी फंक्शन था। कपल अब मीडिया और लोगों से दूरी बनाकर कुछ पल शांति से साथ गुजारना चाहते हैं। पिछले कई दिनों से लगातार समारोह, फोटो सेशन, मेहमानों और सोशल मीडिया की व्यस्तता के बाद विजय और रश्मिका एकसाथ शांत समय बिताना चाहते हैं।

रिसेप्शन में विजय और रश्मिका का पारंपरिक लुक भी खूब सुर्खियों में रहा- रश्मिका ने लाल मैसूर सिल्क साड़ी पहनी थी और विजय ने पारंपरिक सफेद पोशाक में शानदार अंदाज़ दिखाया।

अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई दुबई में फंसे बेटे के लिए मदद की गुहार, हनी सिंह ने कहा- वहां सब ठीक है