सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी, 2026 को पूरे रीति-रिवाजो के साथ उदयपुर में सात फेरे लिये। दोनों की शादी बेहद प्राइवेट रखी गई, जिसमें कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे। अब यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने वाला है। इसी बीच अब दोनों का एक ऐड वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने एक क्लोथिंग ब्रांड के लिए शूट किया। वीडियो में दोनों की शानदार ‘मेड फॉर ईच अदर’ केमिस्ट्री नजर आई।
इसके अलावा आपको बता दें कि विजय और रश्मिका के ग्रैंड रिसेप्शन में तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कपल ने कई नेताओं को भी इनवाइट किया है। हालांकि, अब ‘विरोश’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी गेस्ट लिस्ट कम कर दी है। साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई।
विजय और रश्मिका का वीडियो
विजय और रश्मिका का जो वीडियो सामने आया है, वह मान्यवर मोहे के लिए है। इस ब्रांड ने अपने लेटेस्ट कैंपेन ‘मेड फॉर ईच अदर’ के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। विज्ञापन में देखा गया कि यह कैंपेन एक वेडिंग-थीम वाली म्यूजिकल फिल्म के तौर पर दिखाया गया है, जिसमें मॉडर्न रिश्तों के डायनामिक्स को दिखाने के लिए ह्यूमर और इमोशन का इस्तेमाल किया गया है।
ऐड में देखने को मिला कि यह हल्की-फुल्की असहमति से शुरू होता है और धीरे-धीरे इमोशनल समझ की तरफ बढ़ता है। रश्मिका ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “हमें इसकी शूटिंग में सबसे ज्यादा मजा आया। शायद इसलिए क्योंकि सेट पर सिर्फ हम ही थे और वही कर रहे थे जो हम सबसे अच्छा करते हैं- मस्ती करना। शायद मेड फॉर ईच अदर होने का असली मतलब भी यही है। तो ये है हमारी छोटी सी कहानी, तो ये है हमारी छोटी सी कहानी।”
विजय और रश्मिका की गेस्ट लिस्ट हुई कम
सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें लिखा था ‘टीम विरोश की तरफ से बयान।” इसके आगे उन्होंने लिखा, “विरोश वेडिंग रिसेप्शन सिर्फ इनविटेशन वाला इवेंट रहेगा। फैंस और मेहमानों से सुरक्षा नियमों का सहयोग करने की अपील की गई है।
‘विरोश’ शादी देश के सबसे मशहूर मौकों में से एक बन गई है, जिसने पूरे भारत से बहुत प्यार और ध्यान खींचा। छोटी सी शादी की रस्म के बाद, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च की शाम को हैदराबाद में होगा।
रिसेप्शन को पहले से ही एक बेहद खास और इनविटेशन-ओनली इवेंट के रूप में प्लान किया गया था। इसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े चुनिंदा सितारों के साथ-साथ राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र के सम्मानित नेताओं को आमंत्रित करने की योजना थी।
हालांकि, शादी को लेकर पूरे देश में बहुत ज्यादा उत्साह और अधिकारियों से सलाह-मशविरा करने के बाद, अब मेहमानों की लिस्ट और कम कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बड़ी भीड़, ट्रैफिक जाम और किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को रोकने के लिए और कड़े कंट्रोल की सलाह दी है। मेहमानों, आम लोगों और कपल की भलाई सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन के भाई की पेली कोडुकु सेरेमनी में शामिल हुए न्यूलीवेड विजय और रश्मिका
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह 6 मार्च को नयनिका रेड्डी से शादी करेंगे। रविवार को उनकी पेली कोडुकु रस्म हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें।
