सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कई बार सोशल मीडिया पर इनकी शादी की डेट सामने आई, लेकिन दोनों के फैंस ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।

सिर्फ इतना ही नहीं, रश्मिका और विजय दोनों ने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है और कपल ये नाम क्यों चुना इसके पीछे की वजह भी बताई है। दरअसल, इस नाम के पीछे न कोई वेडिंग प्लानर है और न ही कोई पारिवारिक परंपरा। यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले प्यार से उनके नाम जोड़कर रखा था।

यह भी पढ़ें: पर्दे के पीछे: जब अमिताभ बच्चन ने बिना फीस किया काम, इस मास्टरपीस फिल्म का तुर्की में भी बना रीमेक

फैंस की भावनाओं का रखा ख्याल

जो नाम पहले फैंस की तरफ से दिया गया था, वही धीरे-धीरे प्यार और भावना का प्रतीक बन गया और अब उनकी ज़िंदगी के सबसे बड़े पल की पहचान बन चुका है। ऐसे में उन्होंने यह नाम अपने फैंस को समर्पित किया है। सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई योजना नहीं बनाई थी, जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था- तब आप हमारे साथ थे।”

इसके आगे उन्होंने लिखा, “बहुत सारे प्यार के साथ आपने हमें एक नाम दिया। आपने हमें ‘VIROSH’ कहा। आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करते हैं। हम इसे नाम देना चाहते हैं- ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’। इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार और गले लगना।” खास बात यह है कि पोस्ट में शादी की डिटेल्स जैसे तारीख और वेन्यू शामिल नहीं थे।

हालांकि, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक दोनों की शादी का एक कार्ड काफी वायरल हुआ था, जिसमें 26 फरवरी को शादी की रस्म और उसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन की घोषणा की गई थी।

उदयपुर पहुंचे अभिनेता विजय और एक्ट्रेस रश्मिका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का सोमवार सुबह हैदराबाद एयरपोर्ट पर उदयपुर के लिए रवाना होते हुए एक वीडियो सामने आया था। अब यह कपल उदयपुर पहुंच गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर अभिनेत्री की मां सुमन और बहन शिमन को भी उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Photo Source: Varinder Chawla

कैसे शुरू हुई विजय और रश्मिका लव स्टोरी?

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पहली बार साल 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था, जो बहुत बड़ी हिट रही थी। वहीं, दोनों के रिश्ते की अफवाहें भी आने लगी। दूसरी तरफ ‘गीता गोविंदम’ की रिलीज से ठीक एक महीने बाद रश्मिका ने अपने को-स्टार रक्षित शेट्टी से की गई सगाई तोड़ दी। उनकी यह सगाई काफी चर्चा में रही थी। फिर अभिनेत्री ने चुपचाप अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया।

इसके बाद रश्मिका के करियर में भी बड़ा बदलाव आया। उन्होंने धीरे-धीरे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री (सैंडलवुड) से आगे बढ़कर तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना ली, जहां उन्होंने महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, कार्थी समेत कई स्टार्स के साथ काम किया और इस तरह उन्होंने अपने करियर को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया। फिर साल 2019 में रश्मिका और विजय की जोड़ी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में फिर एक साथ नजर आई, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ रियल-लाइफ रोमांस की अटकलों को भी तेजी से हवा मिली।

सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों को कई बार एक साथ इवेंट्स में देखा गया। दोनों की छुट्टियों की तारीखें अक्सर एक जैसी होती थीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों के बैकग्राउंड भी मिलते-जुलते दिखते थे। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर तक ऐसी खबरें आने लगी थीं कि रश्मिका और विजय ने हैदराबाद स्थित अभिनेता के घर पर एक निजी समारोह में सगाई कर ली है।

सगाई के बाद रश्मिका की कुछ तस्वीरों में उनके हाथ में बड़ी सी अंगूठी नजर आई, जिसे फैंस ने सगाई की अंगूठी माना। एक महीने बाद दोनों एक तरह से ‘अनऑफिशियल’ तरीके से साथ नजर आए। रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशनल इवेंट में विजय को उनके हाथ पर प्यार से किस करते देखा गया। इस पल ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया और सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई और अब लोगों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: ‘ओ रोमियो’ ने वीकेंड में लगाई दहाड़

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। वहीं, तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ और सिद्धांत की फिल्म ‘दो दीवाने एक शहर में’ का कलेक्शन काफी स्लो रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें