साउथ सुपरस्टार और TVK पार्टी के चीफ थलापति विजय पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में तलाक की अर्जी दी, जिसमें उन्होंने एक्टर पर बेवफाई का आरोप लगाया।

अब शनिवार को महिला पार्टी कार्यकर्ताओं से भरे एक हॉल में खड़े होकर विजय ने हाल के दिनों में उनकी निजी जिंदगी को लेकर उठे विवाद को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे इन हाल की समस्याओं से आगे बढ़ें और लोगों के कल्याण पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, लाइव स्ट्रीम के दौरान डिवाइडर में ठोकी कार, अस्पताल में भर्ती

Award Banner

अभिनेता विजय ने कही ये बात

विजय ने हाल ही में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “हाल के दिनों में कुछ मुद्दे चल रहे हैं, है ना। मैं देख रहा हूं कि आप सब उन आरोपों का जवाब देने में लगे हुए हैं और उससे आहत भी हो रहे हैं। सच कहूं तो आपको आहत देखकर मुझे भी दुख होता है। उन सब बातों को मैं संभाल लूंगा। आइए, हम लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें।”

इसके आगे विजय ने कहा, “उस मुद्दे को लेकर दुखी मत होइए- वह इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि उस पर परेशान हुआ जाए। आत्मविश्वास रखिए, आगे सब अच्छा ही होगा।” बता दें कि ये बातें विजय की पहली पब्लिक प्रतिक्रिया थीं, जबसे उनकी पत्नी संगीता के साथ कानूनी झगड़े की डिटेल्स मीडिया और सोशल नेटवर्क पर तेजी से वायरल हुई थीं।

इसी दिन पहले यह जानकारी सामने आई थी कि अभिनेता की वाइफ संगीता ने चेंगलपट्टू के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक पिटीशन दायर कर अंतरिम आदेश की मांग की, ताकि उन्हें चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड पर दंपति के घर में रहने की इजाजत मिल सके, जब तक उनका डिवोर्स केस पेंडिंग है।

अपने भाषण में विजय ने इस मामले का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया। लेकिन उनके बयान का समय और इस मुद्दे पर चल रही तीखी बहस को देखते हुए समर्थकों को साफ लगा कि वह उसी सार्वजनिक चर्चा का जवाब दे रहे थे। यह निजी विवाद ऐसे समय सामने आया है जब 51 वर्षीय स्टार का राजनीति में भी अहम दौर चल रहा है। उन्होंने 2024 में अपनी पार्टी TVK की शुरुआत करके राजनीति में कदम रखा था और माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर अपना पहला बड़ा चुनावी इम्तिहान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पैपराजी ने बताया रणवीर-दीपिका ने शादी में दिया 5 स्टार ट्रीटमेंट

पैपराजो ने खुलासा किया कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में मीडिया को फाइव स्टार होटल का खाना परोसा गया था। वहीं उन्होंने तापसी पन्नू को थोड़ा रूड बताया और ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन व विराट-अनुष्का के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। पूरी खबर यहां पढ़ें