तमिल सुपरस्टार और TVK पार्टी के चीफ विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, जिसमें उन्होंने एक्टर पर बेवफाई का आरोप लगाया है। संगीता ने अपनी अर्जी में कहा, “अप्रैल 2021 में उन्हें पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप में हैं, जिससे उन्हें दर्द और तकलीफ हुई, जो धोखा और शादी के भरोसे का उल्लंघन करता है।”

सिर्फ इतना ही नहीं, एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विजय ने शुरू में संगीता को भरोसा दिलाया था कि वह रिश्ता खत्म कर देंगे, लेकिन याचिका में आरोप है कि यह रिश्ता जारी रहा। सितंबर 2021 और फरवरी 2022 के बीच और फिर अगस्त 2024 और फरवरी 2025 के बीच काउंसलिंग और पर्सनल बातचीत के जरिए की गई कोशिशें, आपसी सहमति से समझौता करने में नाकाम रहीं। इसी वजह से अब संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, बताया जोनस ब्रदर्स फैमिली इवेंट के लिए खुद निक ने लिखा था उनका रोस्ट

27 साल पहले हुई विजय और संगीता की शादी

बता दें कि विजय और संगीता की शादी पहली बार 10 जुलाई 1998 को यूनाइटेड किंगडम में रजिस्टर हुई थी। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को इस कपल ने चेन्नई में शादी कर ली। यह एक ऐसा रिश्ता था जो धर्म की सीमाओं से परे था, विजय एक क्रिश्चियन थे और संगीता हिंदू थीं। परंपराओं का सम्मान करने के लिए विजय ने चेन्नई के राजा मुथैया हॉल में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, जिसके बाद एक शानदार रिसेप्शन हुआ।

ऐसे शुरू हुई विजय और संगीता की लव स्टोरी

हालांकि, बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि इनके रिश्ते की शुरुआत काफी दिलचस्प थी। साल 1996 में विजय ‘पूवे उनक्कागा’ की सफलता के बाद एक उभरता हुआ सितारा बन रहे थे। वहीं, लंदन में एक अमीर श्रीलंकाई तमिल उद्योगपति की बेटी संगीता फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस से बहुत प्रभावित हुईं। एक्टर से मिलने का पक्का इरादा करके वह चेन्नई आ गईं और आखिरकार अभिनेता के एक शूटिंग शेड्यूल के दौरान उनसे मिलने में कामयाब रहीं।

दोनों का रिश्ता फैन और स्टार की बातचीत के साथ शुरू हुआ, फिर वह धीरे-धीरे एक पर्सनल कनेक्शन में बदल गया। विजय, संगीता की ईमानदारी और सादगी से बहुत इम्प्रेस हुए। उन्होंने संगीता को अपने माता-पिता, डायरेक्टर एस.ए. चंद्रशेखर (SAC) और सिंगर शोभा से मिलने के लिए घर बुलाया। परिवार को संगीता तुरंत पसंद आ गई और उन्हें एहसास हुआ कि वह वैसी ही लड़की है जैसी वे अपने बेटे के लिए ढूंढ रहे थे।

लाइमलाइट से दूर रहीं संगीता

अगले लगभग दो दशकों तक इस कपल ने एक ऐसी जिंदगी बिताई, जो विजय की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बावजूद प्राइवेट रही। उनके दो बच्चे बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या हुईं और दोनों की परवरिश ज़्यादातर मीडिया की लाइमलाइट से दूर हुई। भले ही विजय तमिल सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक और बाद में एक पॉलिटिकल हस्ती बन गए, लेकिन संगीता ने लो प्रोफाइल बनाए रखा। वह शायद ही कभी पब्लिक इवेंट्स में जाती थीं या उनके साथ दिखाई देती थीं।

संगीता के फीडबैक को महत्व देते विजय

सन टीवी पर डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार के साथ 2022 के एक इंटरव्यू में विजय ने संगीता को एक सख्त क्रिटिक बताया था, जो उनके हर प्रोफेशनल मूव पर नजर रखती थीं। वहीं, उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने न्यूजग्लिट्ज के साथ बातचीत में भी बताया था कि विजय ज्यादा लोगों की बात नहीं सुनते, लेकिन वह संगीता के फीडबैक को बहुत महत्व देते हैं और वह उन पर सख्ती से नजर रखती हैं।

दो साल से अलग रह रहे हैं विजय और संगीता

हाल के सालों में जब विजय ज्यादा एक्टिव पॉलिटिकल रोल में आने लगे। वहीं संगीता के कुछ पब्लिक अपीयरेंस और पार्टी से जुड़े इवेंट्स से गैर-मौजूद रहने से शादी में तनाव की अफवाहें समय-समय पर हवा देती रहीं। ये अफवाहें कन्फर्म नहीं हुईं और अक्सर उन्हें बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया गया। अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे दो साल से अलग रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने करण जौहर और अनुराग कश्यप को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में इंडस्ट्री के कई सितारों को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों पर भी बात की। पूरी खबर यहां पढ़ें