बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के बाद वाले लुक को लेकर चर्चा में हैं। उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। अब एक्ट्रेस विद्या बालन ने ऐसे लोगों को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने महिलाओं के शरीर और प्रेग्नेंसी को लेकर होने वाली इस तरह की टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।
दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में जब विद्या से ट्रोलर्स के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने उन्हें बकवास बताया। विद्या बालन ने कहा, “यह बेहद बकवास बात है। दूसरों की आलोचना करने वालों को पहले खुद के गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि कहीं न कहीं ये खुद से ही नाखुश हैं और इनमें ही कुछ खामी है, तभी ये दूसरों में कमियां निकाल रहे हैं।”
कैटरीना की ट्रोलिंग पर विद्या ने कहा, “अगर महिलाओं के बच्चे पैदा करने के बाद वजन बढ़ने से इतनी ही परेशानी है, तो दिन-रात एआई का गुणगान करने वालों को चाहिए कि एआई से ही बच्चे पैदा करवा लें।”
सलमान खान ने लगाई थी फटकार
बता दें कि विद्या बालन कैटरीना के ट्रोलर्स को लड़ात लगाने वाली पहली नहीं हैं। तमाम लोगों ने ऑनलाइन ऐसा करने वालों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। सलमान खान ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार के दौरान बिना कैटरीना कैफ का नाम लिए महिलाओं के मां बनने के बाद उनके बढ़े वजन को ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई थी।
यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों को सलमान खान का मुंहतोड़ जवाब, बूढ़ा बोलने वाले को दिखाए एब्स
परिणीति चोपड़ा ने भी ट्रोलर्स को दिया था जवाब
जूम को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने कहा था कि अगर किसी महिला के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हैं तो उन्हें शर्म की चीज नहीं, बल्कि बच्चे को जन्म देने की खूबसूरत निशानी के तौर पर देखा जाना चाहिए।
एक्ट्रेस ने कहा था, “अगर किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है और उसके शरीर पर उसके सबूत हैं, तो यह खूबसूरत बात है। नौ महीने तक बच्चे को अपने अंदर रखने के लिए शरीर में बदलाव होना जरूरी है। फिर वजन जैसी चीज को नकारात्मक तरीके से क्यों देखा जाता है?” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कैटरीना ने अपने लुक पर क्या कहा?
द हॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में कैटरीना ने अपनी लाइफस्टाइल, मदरहुड और खूबसूरती को लेकर बताया कि काम से दूर रहने के दौरान उन्हें परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद है। उनके मुताबिक, लगातार काम करते रहने की आदत के बीच खुद को कुछ समय के लिए डिस्कनेक्ट करना भी जरूरी है।
कैटरीना ने कहा था, “परिवार और दोस्तों के साथ खाली समय बिताना आपको अपने केंद्र में वापस लाने में मदद करता है। मुझे कभी-कभी खुद को स्विच ऑफ करने के लिए अनुशासित करना पड़ता है। लगातार काम करना और कुछ नया बनाते रहना मेरे अंदर है, चाहे वह फिल्में हों या के ब्यूटी। इसलिए खुद को डिस्कनेक्ट करने और रिचार्ज करने के लिए कुछ पल निकालना जरूरी है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
