पने रोल में फिट होने के लिए बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। वे एक फिल्म में अपने करैक्टर को निभाने के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं। सेलेब्स अपने कैरेक्टर में फिट होने के लिए अपना बजन बढ़ाते घटाते रहते हैं, और अपने फैंस की तारीफें बटोरते रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने फिल्म के कैरेक्टर को निभाने के लिए अपना वजन बढाया।
विद्या बालन: बॉलीवुड की एक्ट्रेस विद्या बालन ने परिणीता फिल्म से डेब्यू किया था। और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके अपने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के किरादर में खुद को ढलने के लिए विद्या ने 12 किलो वजन बढ़ाया था। इस किरदार के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें ऐसी पहचान दी कि विद्या बालन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गईं।
प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म सात खून माफ में कई किरदार निभाए थे। फिल्म में बूढ़ी औरत का किरदार निभाने के लिए उन्होंने कई किलो वजन बढ़ाया था। और अपने अभिनय से लोगों का मन मोह लिया था।
कृति सेनन: कृति सेनन अपने ऑवरग्लास फिगर के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘मिमी’में 15 किलो तक अपना वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में वह एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में नजर आईं थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि 2 महीने के कम समय में वजन बढ़ाना एक चुनौती थी।
कंगना रनौत: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने फिल्म ‘थलाइवी’के किरदार में खुद को फिट करने के लिए 6 किलो वजन बढ़ाया था। यह फिल्म तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक थी। स्लिम एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने वजन बढ़ाने वाले डाइट्स और हार्मोन की गोलियों की हल्की खुराक ली।
भूमि पेडनेकर: भूमि पेडेकर ने दम लगा के हईशा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज की भूमि और दम लगा के हईशा की भूमि को देखें तो यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री ने खूब मेहनत की थी। इस फिल्म के लिए भूमि ने पूरा 20 किलो वजन बढ़ाया था। वह इस किरदार में इतनी फिट बैठ गई कि दर्शकों को लगा कि एक्ट्रेस इतनी ही मोटी है। भूमि इस फिल्म में एक हाउसवाइफ की भूमिका में नजर आईं।