इस वक्त फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर वरुण धवन की जबरदस्त तारीफ हो रही है। उनके वरुण अभिनय, किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। अब वरुण धवन ने फैंस के साथ शूटिंग के दौरान झेली गई एक दर्दनाक घटना के बारे में शेयर किया है। वरुण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म के एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें अब तक की सबसे गंभीर चोट लगी थी।
वरुण धवन ने शूट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वॉर सीन के दौरान वो जोर से गिरते हुए नजर आ रहे हैं और अंत में साफ दिख रहा है कि वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में वरुण धवन ने बताया कि स्टंट करते समय कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश में उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे सीधे एक पत्थर पर जा गिरे। इस हादसे में उनकी टेलबोन बुरी तरह चोटिल हो गई। अभिनेता ने बताया कि उन्हें टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया, जिससे उन्हें अब तक का सबसे तेज दर्द महसूस हुआ। वरुण ने यह भी स्वीकार किया कि वह अभी तक उस चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।
अपने पोस्ट में वरुण ने लिखा, “बॉर्डर 2 के सेट पर मुझे सबसे बुरी चोट लगी। कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश में मेरी टेलबोन एक पत्थर से टकरा गई। यह अब तक का सबसे भयानक दर्द था। मेरी टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया, जिससे मैं अभी भी उबर रहा हूं। उस दिन मेरी टीम ने मेरी मदद की, मैं उनकी आभारी हूं। मैं मुश्किल से चल पा रहा था, लेकिन हमने अपना सफर जारी रखा। इस यात्रा के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।”
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही’बॉर्डर 2′, 6 दिनों में किया 213 करोड़ का बिजनेस
बता दें कि ‘बॉर्डर 2‘ 1971 के भारत-पाक युद्ध और उससे जुड़े वास्तविक घटनाक्रम पर आधारित है। ये फिल्म 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। जिसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके अलावा तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलज़ार, शर्बानी मुखर्जी, सपना बेदी और राजीव गोस्वामी जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में प्रभावशाली अभिनय किया था।
इस बार सनी देओल हैं, लेकिन उनके साथ नए कलाकारों को दिखाया गया है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अनन्या सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
