वैलेंटाइन वीक में सबसे ज्यादा जिक्र रोमांटिक फिल्मों का होता है। इस जॉनर का नाम सामने आते ही लोगों की जुबां पर डीडीएलजे का नाम आता है। शाहरुख खान और काजोल की हिट जोड़ी वाली दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे मूवी ने लोगों को खूब दीवाना बनाया। साल 1995 की इस ऑलटाइम हिट फिल्म ने प्यार का एक अलग मतलब लोगों को समझाया। खास बात है कि सालों से ही लोग इसकी चर्चा करते आ रहे हैं, लेकिन 2025 में एक फिल्म रिलीज हुई, जिसके जरिए दोनों लीड कलाकारों ने डेब्यू किया। इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली, और लोगों ने इसे मॉर्डनर जनरेशन की डीडीएलजे बताया।

आज चर्चा इसी बात पर कर रहे हैं कि अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा को मॉर्डनर जनेशन की डीडीएलजे का टैग क्यों मिला। अहान-अनीत की जोड़ी वाली फिल्म के डायलॉग, गाने और रोमांटिक सीन्स और क्लाइमैक्स को हद से ज्यादा पसंद किया गया। यही कारण है कि वैलेंटाइन वीक में आप इस मूवी का लुत्फ ओटीटी पर घर बैठे अपने पार्टनर के साथ उठा सकते हैं।

मॉर्डनर जनरेशन की DDLJ कैसे बनीं सैयारा

मॉर्डन जनरेशन की DDLJ कही जा रही फिल्म ‘सैयारा’ ने आज के दौर में प्यार को बेहद खूबसूरती के साथ पेश किया। जहां शाहरुख खान की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे में ट्रेन, सरसों के खेत और परिवार की परमिशन प्यार की पहचान थी। वहीं, सैयारा में इश्क, जुदाई और इंतजार की कसौटी पर खरा उतरते हुए रिश्ता निभाना दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: कृतिका कामरा की शादी की चर्चा तेज, जानिए कौन है होने वाला हमसफर

सैयारा की खास बात है कि यह केवल साथ होने के प्यार की बात नहीं करती, बल्कि दूरी के बाद भी प्यार निभाने की सीख देती है। यह कहानी एक-दूसरे पर अटूट भरोसा रखने और पार्टनर को इमोशनल तौर पर समझने की है। सवाल खड़ा होता है कि आज की मॉर्डन जनरेशन ने फिल्म से एक खास जुड़ाव क्यों महसूस किया। बता दें कि इसकी बड़ी वजह यह रही है कि फिल्म में ना तो जरूरत से ज्यादा ड्रामा है, और ना ही बनावटी रोमांस। बस सच्चे जज्बात को बेहतर ढंग से बड़े पर्दे पर पेश किया गया।

फिल्म आपको यह भी सिखाती है कि प्यार का मतलब केवल पास होना नहीं होता, बल्कि इंतजार करना, पार्टनर को समझना और सही समय पर एक-दूसरे का साथ देना भी है। यही कारण है कि सैयारा को मॉर्डन टाइम्स की डीडीएलजे कहा जा रहा है, जिसे वैलेंटाइन डे के खास मौके पर पार्टनर के साथ नेटफ्लिक्स पर आप देख सकते हैं।